Mata Vaishno Devi: इस साल अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में टेका माथा

Edited By Updated: 06 Mar, 2023 09:04 AM

mata vaishno devi

वैष्णो देवी गुफा में इस साल अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में माथा टेका है। आधिकारिक सूत्रों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू/कटड़ा (वार्ता): वैष्णो देवी गुफा में इस साल अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में माथा टेका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देश भर में परीक्षा के सीजन के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आई है लेकिन इसके बावजूद अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के अंदर प्राकृतिक पिंडियों की पूजा की है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 15,000 से 20,000 श्रद्धालु रोजाना वैष्णो देवी भवन की यात्रा के लिए कटड़ा आधार शिविर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च तक कुल 9 लाख 72 हजार 143 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में माथा टेका। बीते जनवरी में 5.24 लाख और फरवरी में 4.14 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए मकर संक्रांति पर खोली गई पुरानी प्राकृतिक गुफा को होली के बाद बंद कर दिया जाएगा। 

PunjabKesari kundli

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!