Mercury Transit in Aquarius 2024: बुध बदलेंगे चाल 20 फरवरी से 7 मार्च तक इन राशियों की रहेगी मौज

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Feb, 2024 12:31 PM

बुध ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं और उनकी चाल इस बार कमाल दिखाने वाली है। 20 फरवरी को बुध ग्रह अपने मित्र शनि की कुंभ राशि में आ जाएंगे और 7 मार्च तक यहां रहेंगे। यह 17 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mercury Transit in Aquarius 2024: बुध ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं और उनकी चाल इस बार कमाल दिखाने वाली है। 20 फरवरी को बुध ग्रह अपने मित्र शनि की कुंभ राशि में आ जाएंगे और 7 मार्च तक यहां रहेंगे। यह 17 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और ज्योतिष की दृष्टि से तो खासकर महत्वपूर्ण है। बुध ग्रह कई राशियों का नसीब जगा देंगे। बुध ग्रह 20 फरवरी से 7 मार्च तक शनि के घर में यानी कुंभ राशि में रहने वाले हैं और कुंभ राशि में गोचर करते हुए वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। कई राशियों के तो भाग्य के द्वार खोल देंगे यानी किस्मत के दरवाजे खोल देंगे और आर्थिक समृद्धि का एक पैगाम लेकर आएंगे।

PunjabKesari Mercury Transit in Aquarius

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन एवं अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इन्हें व्यक्ति की तर्क शक्ति और सेंस ऑफ ह्यूमर का कारक भी माना जाता है। वैसे तो बुध से प्रभावित लोग शारीरिक रूप से अधिक शक्तिशाली नहीं होते लेकिन मानसिक रुप से बहुत फर्टाइल यानी तेज दिमाग वाले होते हैं। जो अपने बड़े से बड़े विरोधी का सामना करने की हिम्मत रखते हैं। इनके पास गजब की तर्क शक्ति होती है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है और अपनी वाणी से, अपनी तर्क शक्ति से अपने विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे अध्यापक, वकील, जज, बिजनेसमैन और वक्ता होते हैं। बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है।

यही बुध ग्रह और ग्रहों के राजकुमार बुध 20 फरवरी को जब अपना राशि परिवर्तन करेंगे तो इस दौरान बुध का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। 

पहले मेष राशि की बात करते हैं। बुद्ध का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इससे कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा और आप दूसरों के बीच प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पहले किसी दिशा में की हुई मेहनत का फल भी आपको जरूर मिलेगा। जीवन में आपको काफी तरक्की मिलेगी। समाज में लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। जिससे आपका सामाजिक रुतबा भी निश्चित रूप से बढ़ेगा। मार्केटिंग फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि की बात करें तो वृषभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा और आपको धन से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए ये समय अति उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और उन्हें अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। परिवार के साथ भी आप अच्छा वक्त बिता पाएंगे।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आप किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आपको अचानक ही किसी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आप शेयर मार्किट या प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए खासा फलदायी साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों को विदेशी स्रोत से लाभ प्राप्त हो सकता है या फिर विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए ये समय काफी उत्तम है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वाले कुछ समय के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप आर्थिक तंगी के शिकार भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य पक्ष का भी थोड़ा ख्याल रखना होगा लेकिन संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा।

PunjabKesari Mercury Transit in Aquarius

तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और आपका रुतबा भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वाले अपने लक्ष्य की तरफ अपना फोकस करेंगे और कामयाबी भी हासिल करेंगे। टेलीकम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए जाने वाले कामों को काफी सराहना मिलेगी और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी होगी।

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों के सामाजिक मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपकी नई पहचान बनेगी और लोगों के साथ आपके मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के छात्र जो लंबे वक्त से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी। आप आध्यात्मिक कार्यों की तरफ विशेष रूप से आकर्षित होंगे। आप अपने जीवनसाथी, पार्टनर या फिर करीबी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए भी बुद्ध का यह गोचर बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार पाएंगे और आपकी नजदीकियां पहले से भी ज्यादा बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर आपकी मदद करेंगे। जिससे आपको अपार धन लाभ होगा। आप इस समय अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचने या रेंट पर देने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको काफी लाभ मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Mercury Transit in Aquarius

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!