Water Plants Vastu : घर में रखें ये 5 Water Plants, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा और सुख-समृद्धि

Edited By Updated: 22 May, 2026 03:52 PM

water plants vastu

वैसे तो हर कोई चाहता है कि उनका घर साफ-सुथरा और सुंदर दिखें। घर को सजाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग घर को हरा-भरा रखने के लिए कई तरह के पौधे अपने घर में लगाते हैं।

Water Plants Vastu : वैसे तो हर कोई चाहता है कि उनका घर साफ-सुथरा और सुंदर दिखें। घर को सजाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग घर को हरा-भरा रखने के लिए कई तरह के पौधे अपने घर में लगाते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में रखे पौधे न केवल घर के वातावरण को साफ और शुद्ध करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी होता है। कई लोग मिट्टी के फैल जाने के डर से घर के अंदर मिट्टी वाले पौधे लगाने से परहेज करते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जो बिना मिट्टी पानी की सहायता से अपने आप उग जाते हैं। माना जाता है कि ऐसे पौधों को घर में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इन्हें लकी प्लांट्स भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से पौधे हैं, जो बिना मिट्टी के पानी में असानी से उग सकते हैं। 

Water Plants Vastu

मनी प्लांट
मनी प्लांट को सभी पौधों में से शुभ माना जाता है। यह पौधा हर घर में देखने को मिल जाता है। इसे पानी की बोतल या जार में आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे को धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इस पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है और पैसों की बरसात होने लगती है। 

Water Plants Vastu

बांस का पौधा
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बांस के पौधे को सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा मिट्टी के बिना केवल पानी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। इसे घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा और ग्रोथ आती है।

Water Plants Vastu

स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह भी एक ऐसा पौधा है जो मिट्टी के बिना ही पानी में आसानी से उग जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे घर में लगाने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। 

Water Plants Vastu

पीस लिली 
सफेद फूलों वाला पीस लिली एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। खास बात यह है कि इसे आसानी से पानी में भी उगाया जा सकता है और इसके लिए मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती। इसे घर में लगाने से घर में पीस लिली रखने से वातावरण शुद्ध रहता है और तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

Water Plants Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!