April 2023 Monthly rashifal Virgo- अप्रैल महीने में कन्या राशि को होगा भरपूर धन लाभ

Edited By Updated: 26 Mar, 2023 08:09 AM

आज बात करेंगे कि कन्या राशि वालों का अप्रैल का महीना कैसा बीतेगा। कन्या राशि की कुंडली में दूसरे भाव में केतु गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर नहीं है।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Virgo: आज बात करेंगे कि कन्या राशि वालों का अप्रैल का महीना कैसा बीतेगा। कन्या राशि की कुंडली में दूसरे भाव में केतु गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर नहीं है। शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर में हैं। गुरु और सूर्य सप्तम में हैं। दोनों का गोचर अच्छा नहीं है। बुध, राहु और शुक्र अष्टम में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर अच्छा नहीं होता। मंगल दशम में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं। 6 अप्रैल को शुक्र नौवें भाव में आ जाएंगे। यह इसी भाव के स्वामी हैं। सूर्य अष्टम में चले जाएंगे। ये गोचर 14 अप्रैल को होगा। 22 अप्रैल को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। सप्तम से अष्टम में चले जाएंगे। दोनों जगह पर ये शुभ नहीं होता।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Virgo कन्या राशि की आर्थिक स्थिति: जब गुरु सप्तम में गोचर करते हैं तो आय भाव को देखते हैं। मनी फ्लो को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन इसके साथ खर्चे लगातार बढ़ते रहेंगे। राहु और शनि दोनों बाहरवें भाव को देख रहे हैं। बारहवां भाव खर्चों का भाव होता है और केतु दूसरे भाव में बैठे हैं। पैसा आएगा लेकिन खर्चा होने की संभावना है। काम में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Health Status of Virgo कन्या राशि की स्वास्थ्य स्थिति: शनि छठे में हैं। केतु छठे को भी देख रहे हैं, अष्टम को भी देख रहे हैं। ये मंगल की तरह काम करते हैं तो अगर किसी डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी है तो सर्जरी करवानी पड़ सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। पेट से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। छठा, सप्तम और अष्टम पाप प्रभाव में हैं। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।

Relationship Status of Virgo कन्या राशि के रिश्ते की स्थिति: रिलेशनशिप को लेकर थोड़ी सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्तम भाव में सूर्य है। आपकी कुंडली में बाहरवें भाव में शनि है। केतु कुटुंब भाव में जाएंगे। सूर्य जब लग्न को देखते हैं तो आपको जिद्दी बना देते हैं। अपनी बात के आगे किसी को बोलने नहीं देंगे। पापी ग्रह का प्रभाव छठे, सप्तम और अष्टम में है। सिंगल के लिए स्थिति थोड़ी सी बेहतर हो सकती है। रोमांस के कारक ग्रह नौवें भाव में आ जाएंगे। थोड़ा सा अच्छा फल करेंगे।

छात्रों के लिए चीजें अच्छी हैं। गुरु चंद्रमा को देख रहे हैं। बुध पहले से शुभ गोचर में चल रहे हैं। अच्छे फल देखने को मिलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!