Mundan Sanskar Muhurat: बालक की लंबी आयु के लिए 2024 में इन शुभ मुहूर्त में करें मुंडन, यहां देखें डेट और तिथि

Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jan, 2024 10:55 AM

mundan sanskar muhurat

हिंदू धर्म की नींव वैदिक और संस्कृति संस्कारो पर आधारित है। ऋषि-मुनियों और शास्त्रों के अनुसार जीवन को उच्च बनाने में  संस्कारों का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mundan Sanskar Muhurat: हिंदू धर्म की नींव वैदिक और संस्कृति संस्कारो पर आधारित है। ऋषि-मुनियों और शास्त्रों के अनुसार जीवन को उच्च बनाने में  संस्कारों का बहुत महत्व है। हिन्दू धर्म में कुल 16 संस्कार होते हैं और उन्हीं में से एक है मुंडन संस्कार। यह 8वां संस्कार माना गया है। इसे चूड़ाकर्म संस्कार के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये संस्कार पुराने जन्मों के कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उनके बाल काटे जाते हैं। इसके अलावा शास्त्रों के अनुसार गर्भावस्था की अशुद्धियों को दूर करने के लिए मुंडन संस्कार करने का विधान है। इस बात का जिक्र हमारे शास्त्रों में भी किया गया है- तेन ते आयुषे वपामि सुश्लोकाय स्वस्तये। इसका अर्थ है कि इस संस्कार से जातक को लम्बी उम्र की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Mundan Sanskar Muhurat

ज्यादातर लोग 1 साल के अंदर-अंदर ही अपने बच्चे का मुंडन करवा देते हैं। इसके अलावा 5वें,  7वें या फिर साल में मुहूर्त देख कर बच्चे का मुंडन करवा दिया जाता है। अगर आप भी 2024 में अपने बच्चे का मुंडन करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले यहां जान लें शुभ मुहूर्त।

Mundan Sanskar Muhurat  2024 मुंडन संस्कार

21 फरवरी 2024 बुधवार सुबह 11.30 - सुबह 06.54, 22 फरवरी द्वादशी 
22 फरवरी 2024 गुरुवार सुबह 06.54 - दोपहर 01.24 त्रयोदशी 
29 फरवरी 2024 गुरुवार सुबह 06.46 - सुबह 06.24 1 मार्च पंचमी
8 मार्च 2024 शुक्रवार सुबह 06.38 - रात 11.00 त्रयोदशी 
20 मार्च 2024 बुधवार सुबह 06.24 - रात 11.39 एकादशी 
27 मार्च 2024 बुधवार सुबह 06.16 - सुबह 06.16, 28 मार्च द्वितीया 
28 मार्च 2024 गुरुवार सुबह 06.15 - सुबह 06.38 तृतीया 
4 अप्रैल 2024 गुरुवार सुबह 06.07 - सुबह 06.07, 5 अप्रैल दशमी 
5 अप्रैल 2024 शुक्रवार सुबह 06.06 - दोपहर 01.31 एकादशी 
15 अप्रैल 2024 सोमवार सुबह 05.55 - दोपहर 12.14 सप्तमी 
3 मई 2024 शुक्रवार सुबह 05.38 - सुबह 12.07, 4 मई दशमी 
10 मई 2024 शुक्रवार सुबह 10.47 - सुबह 02.52, 11 मई तृतीया 
20 मई 2024 सोमवार शाम 04.00 - सुबह 05.27, 21 मई द्वादशी
24 मई 2024 शुक्रवार रात 07.26 - सुबह 05.25, 25 मई प्रतिपदा 
29 मई 2024 बुधवार दोपहर 01.42 - सुबह 05.24, 30 मई षष्ठी 
30 मई 2024 गुरुवार सुबह 05.24 - सुबह 11.46 सप्तमी 
10 जून 2024 सोमवार शाम 04.17 - रात 09.40 चतुर्थी 
17 जून 2024 सोमवार सुबह 05.23 - सुबह 06.26, 18 जून एकादशी
21 जून 2024 शुक्रवार सुबह 07.33 - शाम 06.19 चतुर्दशी 
24 जून 2024 सोमवार दोपहर 03.54 - सुबह 01.25, 25 जून तृतीया 
26 जून 2024 बुधवार सुबह 05.25 - रात 08.57 पंचमी
15 जुलाई 2024 शुक्रवार रात 07.21 - सुबह 12.00, 16 जुलाई षष्ठी 

PunjabKesari Mundan Sanskar Muhurat


When to perform Mundan Sanskar मुंडन संस्कार कब करें
पंचांग के अनुसार आषाढ़, माघ और फाल्गुन मास में बच्चों का मुंडन संस्कार कराना शुभ होता है। इसके अलावा मुंडन संस्कार के लिए द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथि शुभ मानी जाती है। साथ ही अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, ज्येष्ठ, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में भी ये संस्कार करना फलदायक होता है।

PunjabKesari Mundan Sanskar Muhurat

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!