Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date : जून में कब मनाई जाएगी भानु सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Edited By Updated: 31 May, 2026 01:56 PM

adhik maas bhanu saptami 2026 date

हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का बहुत खास महत्व है। जब किसी माह के शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उसे भानु सप्तमी कहते हैं।

Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date : हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का बहुत खास महत्व है। जब किसी माह के शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उसे भानु सप्तमी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन दान, मंत्र जप आदि करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं भानु सप्तमी के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

अधिकमास भानु सप्तमी 2026 तारीख
पंचांग के अनुसार, अधिकमास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 7 जून को तड़के 02 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 8 जून  03 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर भानु सप्तमी 7 जून, 2026 रविवार को मनाई जाएगी। 

अधिकमास भानु सप्तमी का महत्व 
अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं, जिसके स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। इस महीने में किए गए दान और पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। ऐसे में सूर्य देव की पूजा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। जो लोग शारीरिक बीमारियों  से परेशान हैं, उनके लिए भानु सप्तमी का व्रत और सूर्य उपासना संजीवनी की तरह काम करती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है या मान-सम्मान में कमी आ रही है, तो इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है और सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!