Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन इन स्थानों पर जलाएं दीपक, जीवन के अंधकार से मिलेगी मुक्ति

Edited By Updated: 22 Sep, 2025 06:01 AM

हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि के पर्व का आरंभ हो जाता है। ऐसे में साल 2025 में 22 सितंबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri 2025: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि के पर्व का आरंभ हो जाता है। ऐसे में साल 2025 में 22 सितंबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि यानी नौ रातें ये नौ रातें जगत जननी मां दुर्गा को समर्पित है, जिसके दौरान देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसे पवित्र और शुभ अवसर पर मां की विधि-विधान के साथ उपासना करने से जीवन में सकारात्मकता, सुख शांति और समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं शास्त्रों में प्रकाश को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में यदि नवरात्रि के इन नौ दिनों में अलग-अलग स्थान पर दिया जलाया जाएं तो माना जाता है कि इससे जीवन से अंधकार दूर होता है और घर में शुभता और समृद्धि का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए।

PunjabKesari Navratri Diya Lighting Rituals
 
घर के मंदिर में जलाएं दीपक
मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में घर का सबसे पहला दीपक मंदिर में जलाना चाहिए। ये दिया अगर अखंड ज्योति जलाई जाएं तो बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि अगर कोई अखंड ज्योति न जला सके तो कम से कम सुबह शाम मंदिर में दीपक या जोत जरूर जलाएं। कहा जाता है कि ये इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सभी परेशानियों को दूर होती है।

तुलसी के समक्ष जलाएं दीपक
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ और पावन माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में भी इसके महत्व के बारे में बताया गया है। ऐसे में रोजाना नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार तुलसी के पास दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही माना जाता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती।

PunjabKesari Navratri Diya Lighting Rituals

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
शास्त्रों में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मकता वास नहीं करती। साथ ही देवी देवताओं का वास भी घर में बना रहता है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहती है और मनमुटाव नहीं रहता।

रसोई घर में जलाएं दीपक
घर के रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। कहते हैं कि अगर देवी प्रसन्न हो तो उस घर में कभी भी अन्न का अभाव नहीं रहता। ऐसे में मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नवरात्रि को दौरान रोजाना घर रसोई में दीपक जलाएं। कहते हैं इससे अन्नपूर्णा माता प्रसन्न होती है और अपना आशीर्वाद बनाए रखती है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर के पास कोई पीपल का पेड़ है तो वहां पर रोजाना दीपक प्रज्वलित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में देवी देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में दीपक जलाने से देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

PunjabKesari Navratri Diya Lighting Rituals

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!