Numerology Secrets: जानें, कौन से Mulank वाले लोग बनाते हैं अध्यात्मिक दुनिया में अपनी अलग पहचान

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 12:54 PM

numerology secrets

अंक ज्योतिष वह विज्ञान है, जो अंकों के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन पथ का निर्धारण करता है। हर अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और यही ग्रह उस मूलांक के लोगों के जीवन को दिशा देता है।

Numerology Secrets: अंक ज्योतिष वह विज्ञान है, जो अंकों के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन पथ का निर्धारण करता है। हर अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और यही ग्रह उस मूलांक के लोगों के जीवन को दिशा देता है। न्यूमरोलॉजी में किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति का सीधा प्रभाव होता है, जो इन्हें असाधारण ज्ञान, तेज बुद्धि और आध्यात्मिक झुकाव प्रदान करता है।

PunjabKesari Numerology Secrets

इसी मूलांक की शक्ति है कि इसके जातक अध्यात्म की दुनिया में न केवल प्रवेश करते हैं, बल्कि वहां एक अलग और प्रभावशाली पहचान स्थापित करते हैं। उन्हें समाज में एक मार्गदर्शक और गुरु के रूप में देखा जाता है। यह मूलांक साबित करता है कि धार्मिक मंचों पर बड़े पैमाने पर लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता, प्रखर ज्ञान और प्रभावी वाणी केवल भाग्य का खेल नहीं, बल्कि अंकों की एक विशेष ऊर्जा का परिणाम है। आश्चर्य की बात नहीं कि देश के सबसे चर्चित आध्यात्मिक व्यक्तित्वों में शामिल बाबा बागेश्वर धाम और प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी का मूलांक भी यही है, जो इस अंक की आध्यात्मिक शक्ति को प्रमाणित करता है।

PunjabKesari Numerology Secrets

मूलांक 3 की विशेषताएं
मूलांक 3 के लोग धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में एक अलग और प्रभावशाली पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। चूंकि मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, इसलिए ये लोग स्वभाव से ही ज्ञानी, सत्यवादी और मार्गदर्शक होते हैं। ये दूसरों को सही राह दिखाने में माहिर होते हैं। इनके पास स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने की शक्ति होती है। जब ये धार्मिक या आध्यात्मिक मंच से बोलते हैं, तो बड़ी संख्या में लोग इनसे प्रभावित होते हैं और इनका अनुसरण करते हैं।  

ये लोग शिक्षा, धर्म, दर्शन और आध्यात्मिकता जैसे क्षेत्रों में गहरी रुचि रखते हैं और अक्सर इन विषयों में उच्च ज्ञान प्राप्त करते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत परोपकारी होता है। ये समाज के कल्याण के लिए काम करने और लोगों को सही मूल्यों की ओर प्रेरित करने में विश्वास रखते हैं। अपनी बुद्धि, ज्ञान और स्पष्टवादिता के दम पर ये जीवन में बहुत ऊंचाई तक पहुँचते हैं। ये शिक्षक, सलाहकार, धर्मगुरु या उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं।

PunjabKesari Numerology Secrets

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!