साल के पहले दिन बदल जाएगी आपके जीवन की दशा, बस शिवलिंग पर चढ़ाना न भूलें ये 5 सामग्री

Edited By Updated: 24 Dec, 2025 03:54 PM

powerful shiva remedies

साल 2026 की शुरुआत एक अद्भुत और अत्यंत शुभ संयोग के साथ हो रही है। पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को साल का पहला दिन होने के साथ-साथ प्रदोष व्रत का पावन अवसर भी है।

Powerful Shiva Remedies : साल 2026 की शुरुआत एक अद्भुत और अत्यंत शुभ संयोग के साथ हो रही है। पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को साल का पहला दिन होने के साथ-साथ प्रदोष व्रत का पावन अवसर भी है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। मान्यता है कि यदि साल के पहले ही दिन विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा की जाए, तो पूरे वर्ष जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आने वाला साल आपके और आपके परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाए, तो इस दिन शिवलिंग पर ये 5 विशेष सामग्री अर्पित करना न भूलें।

Powerful Shiva Remedies

गंगाजल से अभिषेक
नए साल की शुरुआत मन और आत्मा की शुद्धि से होनी चाहिए। 1 जनवरी की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर शिवलिंग पर 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए अर्पित करें। इससे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मानसिक शांति मिलती है।

बेलपत्र 
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं। प्रदोष के दिन शिवलिंग पर तीन पत्तों वाला अखंडित बेलपत्र चढ़ाने से दरिद्रता दूर होती है। ध्यान रहे कि बेलपत्र चढ़ाते समय उसका चिकना हिस्सा शिवलिंग की ओर हो। यह आपके रुके हुए कार्यों को गति देने में मदद करता है।

Powerful Shiva Remedies

शहद
शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। यदि आप नए साल में अपने करियर या बिजनेस में विरोधियों पर विजय पाना चाहते हैं, तो शहद का लेपन जरूर करें।

अक्षत यानी साबुत चावल
अक्षत पूर्णता का प्रतीक है। मुट्ठी भर साबुत चावल शिवलिंग पर चढ़ाने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। साल के पहले दिन किया गया यह छोटा सा उपाय आपकी आर्थिक तंगी को खुशहाली में बदल सकता है।

काला तिल 
यदि पिछले साल आप किसी पुराने रोग या शनि दोष से परेशान रहे हैं, तो जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। प्रदोष काल में काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होते हैं और आने वाले साल के सभी संकट टल जाते हैं।

Powerful Shiva Remedies

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!