Pre-Pujo heritage walk: दिल्ली में पहली बार प्री-पूजो हेरिटेज वॉक

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 10:58 AM

pre pujo heritage walk

देश की कला, संस्कृति और विरासत को आकर्षक अनुभवों के जरिए संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली में पहली बार प्री-पूजो हेरिटेज वॉक का आयोजन किया, वो भी दिल्ली में पूजा के केंद्र सीआर पार्क में।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): देश की कला, संस्कृति और विरासत को आकर्षक अनुभवों के जरिए संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली में पहली बार प्री-पूजो हेरिटेज वॉक का आयोजन किया, वो भी दिल्ली में पूजा के केंद्र सीआर पार्क में। यहां लोगों को इस इलाके की बंगाली जड़ों, इसके जीवंत दुर्गा पूजा उत्सव और उस समुदाय के बारे में गहराई से बताया गया। 

सभ्यता फाउंडेशन की ओर से अर्चना जैन के नेतृत्व में इस वॉक के दौरान सीआर पार्क काली मंदिर और मार्केट नंबर-1 जैसी प्रमुख सांस्कृतिक जगहों का दौरा किया गया। इसमें विभाजन के बाद दिल्ली को अपना घर बनाने वाले बंगाली परिवारों की पीढ़ियों की कहानी को रेखांकित किया गया। इस वॉक ने प्रतिभागियों को उन अनुष्ठानों, शिल्प कौशल, खान-पान, सामुदायिक परंपराओं और अड्डों की संस्कृति के करीब पहुंचाया जो इस इलाके की पहचान बनाते हैं। साथ ही, इसमें यह भी देखा गया कि कैसे यहां के निवासियों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को एक नए शहर में आगे बढ़ाते हुए समुदाय की एक मजबूत भावना को कायम रखा है।

सभ्यता फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड की को-चेयरपर्सन, अवंतिका डालमिया ने बताया कि ऐसे आयोजन के पीछे हमारी संस्कृति को सिर्फ बचाना ही नहीं, उसका विस्तार करना है। सीआर पार्क का यह प्री-पूजो संस्करण इतिहास, यादों, शिल्प कौशल और संस्कृति को एक साथ लाता है, जो प्रतिभागियों को दिल्ली के सबसे जीवंत इलाकों में से एक को और गहराई से समझने का अवसर देता है। इस आयोजन में 400 से ज्यादा लोगों ने हिस्सेदारी की। इस तरीके की वाॅक अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!