‘बंदी सिंहों’ की रिहाई के लिए 7 घंटे बंद रहा पंजाब

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 09:05 AM

punjab bandh bandi singhs release news

बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रहा। बंद का कई जिलों में व्यापक असर देखने को मिला।

चंडीगढ (एजैंसी, विनय): ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रहा। बंद का कई जिलों में व्यापक असर देखने को मिला। पटियाला, मोहाली, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, फिरोजपुर और संगरूर समेत कई स्थानों पर बाजार एवं दुकानें बंद रहीं, जबकि प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कें और राजमार्ग अवरुद्ध किए जाने से यातायात प्रभावित हुआ।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ आर.ए.एफ. के जवान भी तैनात रहे। मोर्चा नेताओं ने कहा कि आंदोलन उन सिख कैदियों की रिहाई के लिए है जिनके बारे में उनका दावा है कि वे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। मोर्चा जगतार सिंह हवारा के लिए पैरोल तथा बलवंत सिंह राजोआना, देविंद्रपाल सिंह भुल्लर सहित अन्य ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग कर रहा है। एस.जी.पी.सी., विभिन्न अकाली दल के गुटों और कई किसान संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!