राममंदिर से चोरी करने वालों को सामाजिक बहिष्कार भी झेलना पड़ रहा है : भाजपा

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 12:10 PM

ram mandir donation case

भाजपा ने सोमवार को कहा कि राममंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के आरोपी न केवल कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं बल्कि उनका सामाजिक बहिष्कार भी हो रहा है।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भाजपा ने सोमवार को कहा कि राममंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के आरोपी न केवल कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं बल्कि उनका सामाजिक बहिष्कार भी हो रहा है। भाजपा ने फैजाबाद बार एसोसिएशन के एक प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा, वकीलों ने पैरवी न करने की घोषणा के साथ कहा है कि इसका उल्लंघन करने वाले वकील पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि आस्था से विश्वासघात करने वालों या ऐसे लोगों का बचाव करने वालों को समाज का आशीर्वाद कभी नहीं मिलेगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, ‘यह हिंदू समाज का एक सशक्त संदेश है। अयोध्या में लूट के आरोपी न सिर्फ कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, बल्कि उनका सामाजिक बहिष्कार भी किया जा रहा है।  विपक्षी दल वोट बैंक के लिए बार-बार आरोपियों के साथ खड़े होते रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या और वाराणसी विस्फोट मामलों के आरोपियों का समर्थन किया। कपिल सिब्बल जैसे वकीलों ने भी सीएए, दिल्ली दंगों जैसे चर्चित मामलों में आरोपियों का पक्ष रखा है।’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!