विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनेगा भगवान वाल्मीकि तीर्थ : मान

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 07:47 AM

ram tirath

महर्षि भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) में नतमस्तक होकर उनकी शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र...

चंडीगढ़ (स.ह.): महर्षि भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) में नतमस्तक होकर उनकी शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र स्थल को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 17.72 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। 

उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल पर मुख्य मंदिर के सौंदर्यीकरण, नए साऊंड सिस्टम, सरोवर की सफाई, सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार सहित विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि रामायण मानवता को सत्य, न्याय, समानता, करुणा और सदाचार का संदेश देती है। उनकी शिक्षाएं किसी विशेष काल या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं को अमृतसर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के दर्शन की सुविधा भी दी जा रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!