New rs 1,000 Note: क्या बाजार में लौटेगा ₹1000 का नोट? मंदिर की तस्वीर वाले नोट पर आया बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 01:50 PM

will the 1000 note return to circulation a major has arrived on the note

सोशल मीडिया पर इन दिनों मंदिर की तस्वीर वाले पीले रंग के कथित ₹1,000 के नए नोट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 1,000 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। कुछ

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों मंदिर की तस्वीर वाले पीले रंग के कथित ₹1,000 के नए नोट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 1,000 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। कुछ पोस्ट में तो यह भी कहा जा रहा है कि नोट 15 तारीख से चलन में आ जाएगा। हालांकि, सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को फर्जी बताया है।

PunjabKesari

PIB ने क्या बताया?

PIB फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर ₹1,000 के नए नोट से जुड़े दावों का खंडन किया। एजेंसी के मुताबिक, RBI ने मंदिर की तस्वीर वाले पीले रंग के 1,000 रुपए के नए नोट को जारी करने की कोई घोषणा नहीं की है।

इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर इस कथित नोट की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। PIB ने लोगों से अपील की है कि ऐसी खबरों पर भरोसा करने या इन्हें दूसरों तक पहुंचाने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि जरूर करें।

इसलिए फिलहाल ₹1,000 के नए नोट के जारी होने या 15 तारीख से चलन में आने का दावा सही नहीं माना जाना चाहिए।

 


अभी कितने रुपए के नोट चलन में हैं?

भारत में महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के बैंक नोट जारी किए गए हैं। ₹1,000 का पुराना नोट नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हो गया था।

8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसके बाद पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोटों का वैध मुद्रा का दर्जा समाप्त कर दिया गया। इसके बाद नए डिजाइन वाले ₹500 के नोट जारी किए गए और बड़े मूल्यवर्ग के रूप में ₹2,000 का नोट भी पेश किया गया।

हालांकि, RBI ने मई 2023 में ₹2,000 के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बावजूद ये नोट कानूनी मुद्रा बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!