भाद्रपद पूर्णिमा: पितृपक्ष आरंभ, इन राशियों को मिलेंगी खुशियां

Edited By Updated: 20 Sep, 2021 07:53 AM

rashifal in hindi

मेष: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, यत्न करने पर किसी कारोबारी प्रोग्राम में कुछ बेहतरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, यत्न करने पर किसी कारोबारी प्रोग्राम में कुछ बेहतरी होगी, आम तौर पर आप हावी-प्रभावी रहेंगे।

वृष: जिस काम के लिए सोचेंगे या मन बनाएंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, अफसरों के रुख में लचक बनी रहेगी।

मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर किसी प्रोग्राम में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा।

कर्क: पेट के मामले में लापरवाह न रहना चाहिए, वैसे न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही कोई काम बेध्यानी से करें।

सिंह: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी,  दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे की बात ध्यान-हमदर्दी के साथ सुनेंगे, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी।

कन्या: अकारण ही आप का विरोध पैदा होता रहेगा, इसलिए किसी भी शत्रु को कमजोर समझने की भूल न करें, नुक्सान-परेशानी का डर।

तुला: संतान के सुपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, तेज प्रभाव बना रहेगा, वैसे हर फ्रंट पर बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक: प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, इज्जत-मान की प्राप्ति।

धनु: उत्साह, हिम्मत तथा कामकाजी भागदौड़ की शक्ति बनी रहेगी, किसी कामकाजी काम को निपटाने के लिए समय अच्छा।

मकर: व्हीकल्स की सेल-परचेज या उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी।

कुम्भ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, अपने चंचल तथा इधर-उधर भटकते अपने मन पर जब्त रखें।

मीन: खर्चों के कारण अर्थ दशा कुछ टाइट रहेगी, जिन खर्चों को टाल सकें, उन्हें टाल देना ठीक रहेगा, लेन-देन के काम भी अलर्ट रह कर निपटाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!