वैशाख अमावस्या: आज इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर

Edited By Updated: 30 Apr, 2022 09:10 AM

rashifal in hindi

मेष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों, प्रोग्रामों, संकल्पों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों, प्रोग्रामों, संकल्पों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना जरूरी। 

वृष: चूंकि समय उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला है, इसलिए बेहतर होगा कि कोई नया यत्न शुरू न किया जाए, नुक्सान का भी भय है।

मिथुन: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने काम धंधा में अच्छी रिटर्न मिल सकती है, इज्जत-मान की प्राप्ति।

कर्क: सरकारी-गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग आपकी बात ध्यान- हमदर्दी के साथ सुनेंगे, मगर पेट के बिगड़ने का डर।

सिंह: आम तौर पर सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, इरादों में मजबूती, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कन्या:  सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान में उन वस्तुओं का इस्तेमाल कम करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों। 

तुला: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, संतान का रुख भी सुपोर्टिव रहेगा।

वृश्चिक: दुश्मनों से अपने आपको बचा कर रखें, क्योंकि वे आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं, मन भी अशांत-अस्थिर सा रहेगा।

धनु: संतान के सुपोर्टिव तथा सहयोगी रुख पर भरोसा किया जा सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति, बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल।

मकर: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए शुरूआती यत्न का फ्रूटफुल नतीजा मिलेगा, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

कुम्भ: किसी बड़े व्यक्ति की मदद तथा सहयोग के साथ आपका कोई उलझा-रुका काम सिरे चढ़ सकता है, शत्रु कमजोर तेजहीन रहेंगे।

मीन: सितारा व्यापार कारोबार के काम संवारने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, यत्न करने पर किसी कामकाजी काम में कोई पेचीदगी हटेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!