अक्षय तृतीया: आज इन राशियों पर महालक्ष्मी बरसाएंगी खूब धन

Edited By Updated: 03 May, 2022 08:55 AM

rashifal in hindi

मेष: सितारा व्यापार कारोबार के कामों को संवारने वाला, कामकाजी कामों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सितारा व्यापार कारोबार के कामों को संवारने वाला, कामकाजी कामों के लिए आप की भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मगर स्वभाव में क्रोध का असर।

वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों इरादों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली तथा खुशी बनी रहेगी, मनोबल भी बना रहेगा।

मिथुन: खर्च जायज तथा फिजूल दोनों तरह के होंगे, इसलिए जो खर्च टाले जा सकें, उन्हें टाल देना चाहिए, समय धन हानि-उलझनों वाला।

कर्क: टीचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिकेशन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डैकोरेशन के काम के साथ जुड़े लोगों को अपनी कारोबारी मेहनत की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

सिंह: किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण किसी सरकारी प्राब्लम में आप कुछ राहत महसूस करेंगे, मजबूत मनोबल बना रहेगा, शत्रु दुर्बल रहेंगे।

तुला: पेट तथा खान-पान के मामले में लापरवाह न रहना चाहिए, रेशा, नजला-जुकाम की शिकायत तथा मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखें।

कन्या:  कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन-सत्संग सुनने तथा धार्मिक लिटरेचर पढ़ने में जी लगेगा, यत्न करने पर कोई प्रोग्राम कुछ आगे बढ़ेगा।

वृश्चिक: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए मन बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली-रंगीनी रहेगी।

धनु: कमजोर सितारे तथा कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने में घबराहट महसूस करेंगे, नुक्सान का डर।

मकर: संतान का रुख साॅफ्ट, हमदर्दाना सा रहेगा, वह हर मामले में आपका साथ देगी, यत्न करने पर आपका कोई उलझा- रुका काम सिरे चढ़ सकता है

कुम्भ: किसी जमीनी काम के लिए यत्न करने पर उसका बेहतर नतीजा मिल सकता है, मगर चल रही साढ़सती किसी न किसी परेशानी को जगाए रखेगी।

मीन: आम सितारा प्रबल, आप दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, बड़े लोगों का लचकीला रुख आपकी किसी समस्या को संवारने में मददगार सिद्ध हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!