Daily horoscope : आज इन राशियों को हर काम में मिलेंगे सुखद परिणाम

Edited By Updated: 19 Sep, 2024 07:11 AM

rashifal in hindi

मेष : चूंकि सितारा खर्चों वाला है, इसलिए टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल दें, लिखत-पढ़त का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : चूंकि सितारा खर्चों वाला है, इसलिए टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल दें, लिखत-पढ़त का कोई भी काम पूरा होम टास्क किए बगैर न करें।

वृष: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कामकाजी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, कारोबारी प्लानिंग प्रोग्रामिंग के साथ जुड़ी कोशिशें आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा।

मिथुन: पूरा यत्न तथा भागदौड़ के बावजूद सरकारी कोशिशें आगे न बढ़ सकेंगी, मनोबल में टूटन का एहसास भी तबीयत को डावांडोल रखेगा। 

कर्क : आम सितारा बाधाओं-मुश्किलों वाला, इसलिए हर फ्रंट पर आपकी भागदौड़ बेकार जाएगी, मन तथा सोच पर भी नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी।

सिंह: सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, इसलिए तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुओं को खान-पान में कम इस्तेमाल करना ठीक रहेगा। 

कन्या : कारोबारी दशा संतोषजनक, मगर ध्यान रखें कि मन पर प्रभावी रहने वाली नैगेटिविटी के कारण आप से कोई गलत काम न हो जाए। 

आज का राशिफल 19 सितम्बर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (19th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 19 सितम्बर - धक-धक करने लगा, मोरा जियरा डरने लगा
 
तुला : अकारण पैदा होने वाले वैर विरोध के कारण मन डिस्टर्ब, परेशान तथा अशांत सा रहेगा, कोई नई कोशिश भी शुरू न करें।

वृश्चिक: बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखना ठीक रहेगा, मन तथा सोच पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी।  

धनु : जायदादी कामों के लिए ग्रह रुकावटों वाला, इसलिए जो भी यत्न करें पूरे जोर के साथ करें, मान-सम्मान को ठेस लगने का डर।

मकर: कामकाजी साथी पूरे दिल से आपके साथ न तो सहयोग करेंगे और न ही किसी कोशिश को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

कुम्भ : कोई भी कामकाजी कोशिश सहजता से और बेध्यानी से न करें, क्योंकि सितारा कामकाजी कामों में मनमर्जी की कामयाबी न देने वाला है।

मीन: कामकाजी कामों के लिए सितारा पहले जैसा, जो भी कोशिश करें, पूरी ताकत, हिम्मत से करें, मगर मन में निराशा भी रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!