Daily horoscope : आज इन राशियों को होगा अच्छा धन लाभ

Edited By Updated: 07 Nov, 2025 06:54 AM

rashifal in hindi

मेष : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, होटलिंग, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, होटलिंग, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में खुशदिली रहेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।

मिथुन: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा कमजोर रखने तथा आपकी पेमैंट को फंसाने वाला है, सफर भी टाल दें, क्योंकि वह नुकसान देने वाला होगा।

कर्क : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, यत्न करने पर कोई कामकाजी पेचीदगी हटेगी।

सिंह : किसी अफसर के सॉफ्ट  रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।

कन्या : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, बड़े लोग भी सॉफ्ट तथा सपोर्टिव रुख रखेंगे।

आज का राशिफल 7 नवंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 7 नवंबर- हां, इश्क किया है, मैंने चोरी नहीं की है

Tarot Card Rashifal (7th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

तुला: चूंकि सितारा सेहत के लिए ढीला है, इसलिए मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, वैसे शुभ कामों में ध्यान रहेगा।

वृश्चिक : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल सद्भाव रहेगा।

धनु : कमजोर सितारे के कारण किसी प्रबल शत्रु के साथ टकराव का खतरा बढ़ेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मकर : संतान के सपोर्टिव रुख की मदद के साथ आप अपनी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने में सफल हो सकती है।

कुंभ: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए कोशिश करने पर बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

मीन : किसी बड़े व्यक्ति से मदद लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे, तो वह आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगा।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!