Redmond Ganesh Festival 2023: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय रेडमंड में मनाया गया गणेशोत्सव, रेडमंड राजा की पूजा-अर्चना की

Edited By Updated: 03 Oct, 2023 08:21 AM

redmond ganesh festival

भारतीय-अमरीकियों ने विश्व की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय रेडमंड में गणेशोत्सव मनाया। इस दौरान भगवान श्री गणेश

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वाशिंगटन (ए.एन.आई.): भारतीय-अमरीकियों ने विश्व की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय रेडमंड में गणेशोत्सव मनाया। इस दौरान भगवान श्री गणेश की 15 फुट की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इस मूर्ति को भक्तों ने ‘रेडमंड राजा’ नाम दिया है।

इस कार्यक्रम में लगभग 20,000 भारतीय-अमरीकी शामिल हुए। यह मूर्ति रेडमंड के पार्क के बीचों-बीच एक भव्य मंच पर स्थापित की गई। इस मंच की साज-सज्जा किसी भारतीय महल की याद दिलाती है। इस मौके पर स्थानीय संगीतकारों के समूह ‘बीट्स ऑफ रेडमंड’ के 150 से अधिक कलाकारों ने ढोल-ताशा बजाकर गणपति की पूजा-अर्चना की। ‘बीट्स ऑफ रेडमंड’ 2019 से सिएटल के इस उपनगर में वार्षिक उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस समूह की स्थापना दीपाली साने और आनंद यशवंत साने ने की थी। भगवान गणेश की इस मूर्ति को कुशल कारीगर सुशांत ने भारत के मुंबई में बनाया और वहां से इसे रेडमंड लाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!