घर में सौभाग्य लाएंगी ये बातें...

Edited By Updated: 26 Jan, 2026 02:20 PM

remedies for good luck and money

आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए फिटकरी को एक पात्र में घर के किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर न पड़े। साथ ही प्रतिदिन पानी में एक छोटा-सा फिटकरी का टुकड़ा डालकर स्नान करना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Things that bring good luck in the house: आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए फिटकरी को एक पात्र में घर के किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर न पड़े। साथ ही प्रतिदिन पानी में एक छोटा-सा फिटकरी का टुकड़ा डालकर स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का अभाव कम होता है।

सप्ताह में एक बार समुद्री नमक से पोंछा लगाने से घर में शांति रहती है। घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर घर में झगड़े भी नहीं होते तथा लक्ष्मी जी का वास स्थायी रहता है।

PunjabKesari Remedies for good luck and money

घर में यदि खराब उपकरण हैं तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाएं। यदि ठीक नहीं हो सकते तो उनके स्थान पर नए खरीदें तथा पुरानों को घर पर कबाड़ के रूप में न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

PunjabKesari Remedies for good luck and money
प्रत्येक अमावस्या को घर की सफाई की जाए। फालतू सामान बेच दें तथा घर के मंदिर में पांच अगरबत्ती लगाएं।

प्रत्येक पूर्णिमा को कंडे के उपले को जलाकर किसी मंत्र से 108 बार आहुति से घर की नकारात्मकता दूर होती है।

PunjabKesari Remedies for good luck and money

यदि आप गुरुवार को पीपल पर सादा जल चढ़ाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं तो आप कभी आर्थिक रूप से परेशान नहीं होंगे।

कपूर जलाना हर घर में जरूरी है। इससे ऊपरी बाधा नहीं होती और यदि होगी भी तो दूर होती है। यह घर को शुद्ध रखने का काम भी करता है।

वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में बने मंदिर में लाल रंग का कपड़ा न बिछाएं। साथ ही मुख को पूर्व दिशा की ओर करके बैठें।

PunjabKesari Remedies for good luck and money
एक भगवान की कई तस्वीरें लगाने से बचें। घर में 2 शिवलिंग से ज्यादा नहीं रखें। वहीं, 2 से ज्यादा शंख भी न रखें।

PunjabKesari Remedies for good luck and money
सूर्य की प्रतिमा भी 2 से ज्यादा न हों क्योंकि अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो इससे घर में अशांति फैलती है।

सुबह-शाम घर में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन लाभ होगा और रुके हुए पैसों का आवागमन भी सही हो जाएगा।
PunjabKesari Remedies for good luck and money

प्रसन्न मुख वाले देवी-देवताओं की तस्वीर ही घर के मंदिर में रखनी चाहिए।

साफ-सफाई में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में घर को हमेशा स्वच्छ रखें।

PunjabKesari Remedies for good luck and money

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!