Sant Nirankari Mission: निरंकारी मिशन ने लगाया नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर

Edited By Updated: 22 Jul, 2022 09:34 AM

sant nirankari mission

संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरू माता सुदीक्षा जी के निर्देशन से संत निरंकारी मिशन द्वारा गोद लिए हुए गांव पट्टी-कल्याणा में बड़े स्तर पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (ब्यूरो): संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरू माता सुदीक्षा जी के निर्देशन से संत निरंकारी मिशन द्वारा गोद लिए हुए गांव पट्टी-कल्याणा में बड़े स्तर पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

इसका नेतृत्व संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने किया। इसका आयोजन प्राथमिक पाठशाला ग्राम पट्टी-कल्याणा में हुआ। शिविर में लगभग 450 लाभार्थियों की जांच वहां उपस्थित योग्य डॉक्टरों की अध्यक्षता में उनकी टीम द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त 300 जरूरतमंदो को मिशन द्वारा नि:शुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस शिविर का शुभारम्भ अंजू भाटिया, रितु लाठर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जोगिंदर सुखीजा, विनोद वोहरा, नरेन्द्र सिंह, ओ पी निरंकारी, जीपी चड्ढा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम पट्टिकल्याणा के पंचायत सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस मौके पर गांवों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए मिशन द्वारा समय समय पर कई कार्य किये गये, जिनमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे कल्याणकारी कार्य मुख्यत: है।

बता दें कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अब तक 3 गांवो को गोद लिया गया, जिसमें उनकी जरूरत अनुसार अनेक कार्य एवं सुधार किये गये। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जिसमें 1,00,000 से भी अधिक पौधे रोपित किये गये।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!