Seven Horses Painting: क्या आप भी हैं आर्थिक तंगी से परेशान? घर में इस जगह लगाएं 7 दौड़ते घोड़ों की फोटो, फिर देखें चमत्कार!

Edited By Updated: 05 May, 2026 02:59 PM

vastu tips for 7 running horses

Vastu Tips for 7 Running Horses: क्या आपकी तरक्की रुकी हुई है? वास्तु शास्त्र के अनुसार सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर सही दिशा में लगाने से सोई हुई किस्मत जाग सकती है। जानें सफलता के लिए सही दिशा और नियम।

Seven Horses Painting: अक्सर कड़ी मेहनत के बाद भी हमें वह सफलता नहीं मिल पाती जिसके हम हकदार होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की चीजें और उनकी दिशा हमारी प्रगति में बड़ी भूमिका निभाती हैं। घर या ऑफिस में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना केवल सजावट का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे सफलता, शक्ति और निरंतर प्रगति का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips for 7 Running Horses

लाइफ में सक्सेस चाहते हैं या सकारात्मकता से भरा जीवन तो वास्तुशास्त्र के अनुसार घर या वर्क प्लेस पर 7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाएं। ध्यान रखें, घोड़ों का मुंह अंदर की ओर होना चाहिए। जिस घर में छोटी-छोटी बात पर कहासुनी होती है या धन तो आता है लेकिन बरकत नहीं हो पाती उन्हें भी अपने घर में ये चित्र जरुर लगाना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for 7 Running Horses

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार घर और ऑफिस में कुछ जानवरों की मूर्तियां रखने से शुभ-लाभ प्राप्त होता है। घोड़े की मूर्ति घर में रखने से समाज में मान और यश की प्राप्ति होती है। घोड़ा उर्जा से भरा जीव है, ये घर में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

PunjabKesari Vastu Tips for 7 Running Horses

दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रखने से जीवन में धन, समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तुदोष भी समाप्त होता है। इसे घर में रखने से पहले ध्यान रखें की घोड़ों का सिर किसी खिड़की या दरवाजे की तरफ हो। इस तरीके से उन्हें सजाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में ही रहती है और नकारात्मकता घर के अंदर नहीं आ पाती।

PunjabKesari Vastu Tips for 7 Running Horses

घोड़ों की संख्या और भाव-भंगिमा
7 घोड़े – यह संख्या सूर्य के सात घोड़ों की प्रतीक है, जो सात चक्रों को शक्ति देती है। यह घर या व्यवसाय में ऊर्जा संतुलन स्थापित करती है। यदि घोड़े मुस्कराते/शांत चेहरे वाले हों, तो यह स्थिर सफलता का संकेत देते हैं। यदि आक्रामक या थके हुए दिखें, तो यह संघर्ष और थकावट का प्रतीक हो सकते हैं, इसे टालना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

PunjabKesari Vastu Tips for 7 Running Horses

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!