Kedarnath Dham : केदारनाथ के कपाट खुलते ही बाबा के दरबार में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, पहली तस्वीर ने जीता दिल

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 12:28 PM

kedarnath dham

आज बहुत ही धूमधाम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 8 बजे से कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का भी आरंभ हो गया है।

Char dham Yatra 2026 : आज बहुत ही धूमधाम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 8 बजे से कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का भी आरंभ हो गया है। कपाट खुलते ही एक बार फिर भक्ति और आस्था का महासंगम देखने के मिल रहा है। इस साल लोगों में चारधाम यात्रा को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। केदारनाथ के कपाट खुलते ही भारी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। जैसे कि आप सभी को पता है कि अक्षय तृतीया के दिन से गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए थे, आज केदारनाथ धाम के बाद अब बद्रीनाथ धाम है, जिसके कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 

ये भी पढ़े- केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली; आज 181 दिन बाद खुलेंगे कपाट

बाबा के स्वागत के लिए किए गए खास इंतजाम
बाबा के स्वागत के लिए केदारनाथ धाम में बहुत भव्य तैयारियां की गई थी। ऋषिकेश और अन्य क्षेत्रों से 51 क्विंटल आए फूलों से केदारनाथ धाम को सजाया गया था। कपाट के खुलते ही देश-दुनिया से आए हजारों श्रद्धालुओं के हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से केदारघाटी गूंज उठी। इस अलौकिक दृश्य को देखकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम भी हो गई। ये भाव बाबा के प्रति अपनी आस्था और प्यार को दर्शाता है।  

चारधाम यात्रा के रिकॉर्ड पंजीकरण
पिछले साल चारधाम यात्रा के पंजीकरण के लिए 51 लाख अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया था। वहीं इस साल करीब 19 लाख श्रद्धालुओं अभी तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक भी माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!