September 2023 Gemini Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर महीने का हाल

Edited By Updated: 27 Aug, 2023 09:55 AM

आज बात करेंगे सितंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये शुभ नहीं है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये शुभ नहीं है। सूर्य तीसरे भाव में हैं और आपके लिए ये गोचर अच्छा रहेगा। सूर्य 17 सितम्बर को चौथे भाव में आ जाएंगे। सूर्य मंगल के साथ आ जाएंगे तो समय बहुत सही हो जाएगा। मंगल चौथे भाव में हैं और ये भी शुभ गोचर में हैं। केतु पंचम भाव में हैं और ये भी शुभ गोचर में नहीं है। शनि नौवें भाव में हैं और शुभ गोचर में नहीं हैं। गुरु, राहु और सूर्य का बढ़िया फल मिलेगा। गुरु वक्री हो जाएंगे 4 सिंतबर को। ये कारोबार वाले भाव के स्वामी हैं। इसी दिन शुक्र मार्गी हो जाएंगे। शुक्र पंचम के स्वामी हैं। आपके लिए बुध लग्न के स्वामी हैं। लग्न के स्वामी का मार्गी होना शुभ होगा। शनि और शुक्र बुरा फल नहीं करेंगे।

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी गुरु बनते हैं। यहां से गोचर हो रहा है मंगल की राशि में। आय के भाव के कारक भी गुरु हैं और यही से गोचर हो रहा है। कर्म स्थान का स्वामी वृद्धि वाले भाव में चला गया। कारोबार में वृद्धि करेंगे। आय के लिहाज से माह बढ़िया रहेगा लेकिन खर्चें को थोड़ा ध्यान में रखें।

Relationship status in September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से मैरिज देखी जाती है। इसका स्वामी अपने से पंचम भाव में गोचर कर रहा है। शुक्र का गोचर शुभ नहीं है लग्न के लिए लेकिन जिस भाव से गोचर करेंगे, उसके बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे लेकिन पार्टनर के साथ थोड़ा सा कनफ्लिक्ट हो सकता है। सिंगल की लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति:  हेल्थ का कारक ग्रह सूर्य होता है। सूर्य तीसरे भाव में हैं। सूर्य का गोचर 17 दिन तक शुभ रहेगा। इसके बाद खान-पीन का बेहद ध्यान रखें। मंगल चौथी दृष्टि के साथ सप्तम को देख रहे हैं। राहु पंचम दृष्टि के साथ सप्तम को देख रहे हैं। दो पाप ग्रहों का प्रभाव सप्तम पर आ रहा है।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम को देख रहे हैं। गुरु बुध को दृष्टि दे रहे हैं तो छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!