गायों की खरीद-फरोख्त के लिए शंकराचार्य ने बनाई ‘गौ-एल.एक्स.’ वैबसाइट

Edited By Updated: 22 May, 2026 10:31 AM

shankaracharya news

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौहत्या रोकने और गायों के संरक्षण व खरीद-फरोख्त के लिए ‘गौ-एल.एक्स.’ नाम से नई वैबसाइट शुरू करने का ऐलान किया है।

वाराणसी (इंट.): ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौहत्या रोकने और गायों के संरक्षण व खरीद-फरोख्त के लिए ‘गौ-एल.एक्स.’ नाम से नई वैबसाइट शुरू करने का ऐलान किया है। यह वैबसाइट ओ.एल.एक्स. की तर्ज पर काम करेगी, जहां पशुपालक अपनी गायों को बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दे सकेंगे।

शंकराचार्य ने कहा कि यदि कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है तो वह कसाइयों को बेचने की बजाय उनकी संस्था को बेचे। उन्होंने कहा कि संस्था गायों को खरीदकर उनकी सेवा और संरक्षण करेगी तथा किसी भी हालत में गायों को कटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम संगठन और लोग भी गौहत्या बंदी के समर्थन में हैं और मानते हैं कि गौमांस खाना इस्लाम में अनिवार्य नहीं है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!