Shravan month: सावन की रात आपको दिख जाए कुछ ऐसा तो समझ जाएं भोले बाबा हैं मेहरबान

Edited By Updated: 12 Jul, 2025 02:00 PM

shravan month

Sawan Month 2025: सपने शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के होते हैं। यूं भी कहा जा सकता है कि सपने ज्योतिष का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कई बार इन सपनों का मजाक उड़ा दिया जाता है लेकिन इनके पीछे हर बार कोई न कोई सन्देश जरूर छुपा हुआ होता है। शास्त्रों की...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Month 2025: सपने शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के होते हैं। यूं भी कहा जा सकता है कि सपने ज्योतिष का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कई बार इन सपनों का मजाक उड़ा दिया जाता है लेकिन इनके पीछे हर बार कोई न कोई सन्देश जरूर छुपा हुआ होता है। शास्त्रों की मानें तो हर सपने का अपना एक अलग स्थान है। जो सपने हम सुबह होने से पहले देखते हैं अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखते हैं उनका फल हमें 10 दिनों के अंदर मिल जाता है। वहीं रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दूसरे पहर में देखे सपने का फल 6 महीने बाद, तीसरे पहर में देखे सपने का फल 3 महीने बाद और आखिरी पहर के सपने का फल एक महीने में सामने आता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह अच्छी नींद ले सके लेकिन इसके लिए सोने का तरीका सही होना चाहिए। वास्तु के अनुसार सोते समय व्यक्ति के पैर उत्तर की ओर होने चाहिए तो उसे बहुत अच्छी नींद आती है।

Shravan month

वैसे तो भोले बाबा की भक्ति सदा शुभ फल देती है लेकिन सावन के महीने में जो व्यक्ति उनकी शरण में जाता है, वह उसके भंडार भर देते हैं। माना जाता है कि सपने और मन का बहुत गहरा रिश्ता होता है। साथ ही कई लोग सपनों को अपने भविष्य के साथ जोड़कर भी देखते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि सपने में भगवान शिव से संबंधित कुछ दिखे तो समझ जाएं भोले बाबा हैं मेहरबान-

Shravan month

शिवलिंग का दिखना जीवन से सभी अमंगल खत्म करता है। अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। उपाय स्वरूप शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। 

भगवान शिव के सिर का ताज आधा चांद, ज्ञान का प्रतीक है। जब यह स्वप्न में दिखे तो समझ जाएं सफलता के द्वार आपके लिए खुलने वाले हैं।  

Shravan month

सपने में डमरू का दिखना पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कुछ अच्छा होने के संकेत देता है। 

नींद में भगवान शिव का मंदिर दिखना जीवन में शुभता लेकर आता है। रोग-शोक का सदा के लिए नाश हो जाता है। 

Shravan month

शिव शक्ति का अर्धनारीश्वर स्वरूप दिखे तो समझ जाएं भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। कुंवारों की मनपसंद साथी से शादी होगी। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। 

शक्ति का चिन्ह त्रिशूल दिखे तो समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हों वह सदा के लिए समाप्त हो जाएगी। 

Shravan month

भगवान शिव को नृत्य करते हुए देखने का अर्थ है चिंताओं का नाश होना, धन की प्राप्ति होना लेकिन उस धन को सावधान होकर खर्च करें।  

Shravan month

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!