भक्ति की ताकत ! दुनिया के टॉप वीडियो को दे रही टक्कर हनुमान चालीसा

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 08:24 AM

shree hanuman chalisa youtube

नई दिल्ली (विशेष): डिजिटल युग में जहां रैप, रील और रिमिक्स ट्रेंड सेट करते हैं, वहीं हनुमान जी ने फिर साबित कर दिया कि भक्ति की शक्ति किसी भी वायरल ट्रेंड से बड़ी होती है। हनुमान जी डिजिटल दौर के युवाओं की पहली पसंद हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (विशेष): डिजिटल युग में जहां रैप, रील और रिमिक्स ट्रेंड सेट करते हैं, वहीं हनुमान जी ने फिर साबित कर दिया कि भक्ति की शक्ति किसी भी वायरल ट्रेंड से बड़ी होती है। हनुमान जी डिजिटल दौर के युवाओं की पहली पसंद हैं।  टी-सीरीज की ओरिजिनल ‘श्री हनुमान चालीसा’ भजन ने भारत में यूट्यूब पर 5 अरब  से ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस आंकड़े के आस-पास भी देश में कोई दूसरा वीडियो नहीं है। यह आंकड़ा देश में युवाओं में हनुमान जी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। वीडियो में स्वर्गीय गुलशन कुमार नजर आते हैं, जबकि भक्ति की गहराई तक पहुंचने वाली आवाज हरिहरन ने दी है। 10 मई 2011 को टी-सीरीज ने इसे अपलोड किया था। 

श्री हनुमान चालीसा के आस-पास भी नहीं भारत में कोई दूसरा वीडियो
भारत
में ‘श्री हनुमान चालीसा' के बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है पंजाबी ट्रैक ‘लहंगा' ( 1.8 अरब व्यूज) है। ‘52 गज का दामन', ‘वास्ते', ‘लुट गए', ‘लौंग लाची' और ‘राउडी बेबी' भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं लेकिन इनमें से एक भी वीडियो अभी 2 बिलियन तक नहीं पहुंच पाया।

अंतरराष्ट्रीय सूची में जल्द हो सकता है शामिल
यूट्यूब की ग्लोबली लिस्ट में पहला स्थान ' बेबी शॉर्क डांस' (16.38 अरब व्यूज), 'डेस्पिसिटो' (8. 86 अरब व्यूज ), 'व्हील आन द बस' (8.16 अरब व्यूज) , जैसे वीडियो टॉप पर हैं। टॉप 10 में अभी ‘श्री हनुमान चालिसा’ शामिल नहीं हो पाया हैं लेकिन  बढ़ती लोकप्रिया से यह जल्द इस सूची में शामिल हो सकता है।

5 अरब का आंकड़ा छूने वाला एकमात्र वीडियो
‘श्री हनुमान चालीसा’ देश का पहला और एकमात्र वीडियो है, जिसने इतना विशाल आंकड़ा हासिल किया है। खबर लिखे जाने तक इसके 5010789866+ व्यूज दर्ज हो चुके हैं। इतना ही नहीं, वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। जो इसे यूट्यूब की ग्लोबल लिस्ट में बेहद खास बनाता है। 

‘यह सफलता भक्ति और प्यार का सबसे बड़ा प्रमाण
टी-सीरीज ने इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि यह सफलता लोगों के विश्वास, भक्ति और प्यार का सबसे बड़ा प्रमाण है। आज भी यह चालीसा दुनिया भर में करोड़ों युवाओं के लिए शक्ति, भरोसे और आत्मिक जुड़ाव का स्त्रोत बनी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!