भाजपा की सरकार में चोरी करने वालों को इनाम, परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं : राहुल गांधी

Edited By Updated: 15 May, 2026 08:58 PM

under the bjp government those who steal are rewarded while students taking ex

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा "नीट यूजी" के रद्द होने के बाद दो छात्रों की कथित आत्महत्या को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की सरकार में चोरी करने वालों को इनाम मिलता...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा "नीट यूजी" के रद्द होने के बाद दो छात्रों की कथित आत्महत्या को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की सरकार में चोरी करने वालों को इनाम मिलता है तथा परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य चोरी करने वालों को जवाब देना ही होगा।

कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा और गोवा में एक छात्र की कथित आत्महत्या का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री की जवाबदेही के लिए कितने ऋतिक को जान देनी होगी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा। लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आख़िरी शब्द थे। तीसरी बार नीट देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया। गोवा में भी एक नीट अभ्यर्थी ने जान दे दी। ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है।" उन्होंने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं, यह व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "आंकड़े देखिए, 2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले हुए, 87 परीक्षाए रद्द हुईं और नौ करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। 148 घोटालों में सिर्फ़ एक को सजा हुई " उनका कहना है, "सीबीआई ने 17 मामले लिए, ईडी ने 11 मामलों को जांच की, किसी को सज़ा नहीं। नीट, एआईपीएमटी और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले हुए।" उन्होंने कहा कि सबसे शर्मनाक बात है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कहा, "यदि वो हटाए जाते हैं, फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं।"

उन्होंने सवाल किया, "प्रधानमंत्री मोदी कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?" उन्होंने कहा, "मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा - ये मेरा वादा है। यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे - और जीतेंगे भी।" परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!