Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jul, 2023 08:23 AM
जम्मू (संजीव): श्री अमरनाथ यात्रा में वीरवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से अब तक का सबसे बड़ा 9241
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जम्मू (संजीव): श्री अमरनाथ यात्रा में वीरवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से अब तक का सबसे बड़ा 9241 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में कड़ी सुरक्षा में रवाना हुए 11वें जत्थे में 306 वाहनों में पहलगाम के लिए 6035 और बालटाल के लिए 3206 यात्री रवाना हुए। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच रवाना हुए तीर्थयात्रियों में बाबा बर्फानी के दर्शनों पर जाने की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
ऐसे में कई यात्री पंजीकरण पर्ची लेकर अपने निजी वाहनों में भी पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए निकल रहे हैं। 1 जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक 19 तीर्थयात्रियों की प्राकृतिक एवं स्वास्थ्य कारणों से मौत भी हो चुकी है।