Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Oct, 2023 08:06 AM

मुम्बई (प.स.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शिरडी के साईं बाबा समाधि मंदिर में दर्शन किए व वहां पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मुम्बई (प.स.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शिरडी के साईं बाबा समाधि मंदिर में दर्शन किए व वहां पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने 7,500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान पी.एम. मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले भी आप बड़े-बड़े आंकड़े सुनते थे लेकिन वे होते थे- इतने लाख करोड़ का घपला, इतने लाख करोड़ का भ्रष्टाचार लेकिन आज ये पैसे विकास के लिए खर्च हो रहे हैं।
देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है। आज महाराष्ट्र में 1 करोड़ 10 लाख आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं, इन्हें 5 लाख के इलाज की मुफ्त सुविधा है। हर घर जल पहुंचाने के लिए भी 2 लाख करोड़ खर्च किए गए हैं। पी.एम. स्वनिधि योजना से रेहड़ी पर दुकान लगाने वालों को हजारों करोड़ का फायदा मिल रहा है।
हाल ही में विश्वकर्मा योजना शुरू की गई। इससे छोटे व्यापारियों पर 13,000 करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। 2014 से पहले भी आप आंकड़े सुनते थे, लेकिन वे होते थे-इतने लाख करोड़ का घपला, इतने लाख करोड़ का भ्रष्टाचार। आज ये पैसे विकास के लिए खर्च हो रहे हैं। पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था, हमने पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसकी मदद से देशभर के छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ दिए गए हैं।