Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 Aug, 2026 08:06 AM

अमरीकी संघीय अपील अदालत ने गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों से अवैध अप्रवास से जुड़ी गिरफ्तारियों पर रोक बरकरार रखी है।
वाशिंगटन (बनूड़) : अमरीकी संघीय अपील अदालत ने गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों से अवैध अप्रवास से जुड़ी गिरफ्तारियों पर रोक बरकरार रखी है। अदालत ने माना है कि ट्रम्प प्रशासन की नई प्रवर्तन नीतियां धार्मिक स्वतंत्रता कानून का उल्लंघन करती हैं और इससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना है।
तीन जजों की पीठ ने कहा है कि धार्मिक स्थानों पर कार्रवाई के डर से प्रवासी श्रद्धालुओं की उपस्थिति कम हुई है, इससे उनकी धार्मिक आजादी प्रभावित होती है। अदालत का यह फैसला केलिफोर्निया के गुरुद्वारा साहिब वेस्ट सेक्रामेंटो, बेप्टिस्ट फेलोशिप और छह क्वेकर संस्थाओं की ओर से दायर याचिका पर आया है। मामले में अंतिम फैसला होने तक इन धार्मिक स्थानों के लिए पुराने सुरक्षा नियम लागू रहेंगे।