हल्की बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम, माता रानी के जयकारों से गूंजा वैष्णों देवी का दरबार
Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Oct, 2026 06:39 PM

बुधवार देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश वीरवार सुबह को भी जारी रही। इस बीच श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। श्रद्धालुओं का जोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है और हल्की बारिश भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई।
कटड़ा (अमित): बुधवार देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश वीरवार सुबह को भी जारी रही। इस बीच श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। श्रद्धालुओं का जोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है और हल्की बारिश भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई।
वैष्णो देवी भवन पर से मिली जानकारी के अनुसार भवन पर बारिश व तेज हवाओं के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है, पर श्रद्धालु गर्म कपड़े पहनकर मां भगवती के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ