किस नदी को कहा जाता है साइलैंट रिवर ऑफ इंडिया, जानिए उस शांत नदी की रोचक और अनसुनी कहानी

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 12:55 PM

silent river of india

भारत अपनी विशाल और शोर मचाती नदियों जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र और नर्मदा के लिए जाना जाता है। यहां 400 से भी ज्यादा नदियां बहती हैं और लगभग हर नदी की अपनी एक अलग पहचान है। क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसे भारत की शांत नदी कहा जाता है।

Silent River of India : भारत अपनी विशाल और शोर मचाती नदियों जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र और नर्मदा के लिए जाना जाता है। यहां 400 से भी ज्यादा नदियां बहती हैं और लगभग हर नदी की अपनी एक अलग पहचान है। क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसे भारत की शांत नदी कहा जाता है। केरल के नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसे साइलैंट वैली नैशनल पार्क से होकर बहने वाली कुंतीपुझा नदी को ही भारत की शांत नदी कहा जाता है।

Silent River of India

यह नीलगिरी से निकलती है और लगभग 25 किलोमीटर तक घने जंगलों के बीच अपना रास्ता बनाती है। यह भरतपुझा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसका पानी कांच की तरह साफ और साल भर बहने वाला होता है। कुंतीपुझा नदी का नाम शांत इसलिए पड़ा क्योंकि यह जिस जंगल से गुजरती है, वह इतना घना है कि वहां अक्सर झींगुरों की आवाज तक सुनाई नहीं देती। आमतौर पर ट्रॉपिकल फॉरेस्ट में झींगुरों का शोर बहुत तेज होता है, लेकिन यहां की खामोशी इसे एकदम अलग बनाती है।

Silent River of India

रोचक तथ्य
यह एक पेरिनियल नदी है, जिसका मतलब है कि यह कभी सूखती नहीं और साल के 12 महीने बहती रहती है। यह भारत की उन चुनिंदा नदियों में से एक है, जो आज भी पूरी तरह शुद्ध हैं, क्योंकि इसके आसपास कोई इंसानी बस्ती नहीं है। यह नदी दुनिया के सबसे दुर्लभ बंदरों में से एक ‘लॉयन-टेल्ड मकॉक’ के लिए पानी का मुख्य स्रोत है।

Silent River of India

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!