Solar eclipse 2025: 122 साल बाद साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग

Edited By Updated: 21 Sep, 2025 02:00 PM

solar eclipse

Solar eclipse 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होंगे। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात्रि में शुरू होगा। 21 सितंबर की रात में 10 बजकर 59 मिनट...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar eclipse 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होंगे। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात्रि में शुरू होगा। 21 सितंबर की रात में 10 बजकर 59 मिनट से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक यह सूर्य ग्रहण रहेगा।

PunjabKesari Solar eclipse

For which zodiac signs will the solar eclipse be inauspicious सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ
साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण वैसे तो भारत में नहीं दिखेगा। फिर भी इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, जिसमें  इसका नकारात्मक प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मकर और कुंभ पर पड़ेगा।

History of two eclipses in Pitru Paksha पितृपक्ष में दो ग्रहण होने का इतिहास से संबंध
ज्योतिष सुधांशु तिवारी जी के मुताबिक, साल 1903 में किंग एडवर्ड सप्तम और रानी एलेक्जेंड्रा का राज्याभिषेक हुआ था। इसके अलावा इस साल में बंगाल विभाजन की योजना तैयार की गई थी और मद्रास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। साथ ही इसी साल में भारत में अंग्रेजों की नींव मजबूत हुई थी।

This coincidence will occur during a solar eclipse after 122 years. 122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर बनेगा ये संयोग
122 साल बाद ऐसे संयोग का निर्माण बन रहा है कि ग्रहण से ही पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है और ग्रहण से ही पितृपक्ष का समापन भी हो रहा है। साल 2025 से पहले ऐसा संयोग साल 1903 में बना था।

Where will the solar eclipse be visible कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। चूंकि यह भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा।

PunjabKesari Solar eclipse
War and tension in the world देश-दुनिया में युद्ध और तनाव
15 दिन में 2 ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव सिर्फ प्रकृति तक सीमित नहीं रहता है। इसका असर सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बुरा ही माना जाता है। देश-दुनिया में युद्ध और तनाव जैसी स्थिति बनती हैं। कुछ समय पहले ही हमने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना देखी, जिसमें कई पर्यटकों को आतंकवादियों ने बेरहमी से मार दिया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ और जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।

Economic crisis आर्थिक संकट
15 दिन में 2 ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। हाल ही में शेयर मार्केट में हुए बड़े उतार-चढ़ाव के रूप में इसे समझा जा सकता है। इसके अलावा, आर्थिक नीतियों को लेकर कुछ देश एक-दूसरे पर हावी होते दिखाई दे सकते हैं।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
सम्पर्क सूत्र:- 9005804317

PunjabKesari Solar eclipse

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!