Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Apr, 2026 02:58 PM

ज्योतिष और आध्यात्मिक दर्शन से देखे तो आज कल इंसानों से लेकर जानवरों का आपके जीवन में अचानक से आना कोई न कोई संकेत जरूर होता है।
Spiritual Animal Signs : ज्योतिष और आध्यात्मिक दर्शन से देखे तो आज कल इंसानों से लेकर जानवरों का आपके जीवन में अचानक से आना कोई न कोई संकेत जरूर होता है। जैसे आपने देखा ही होगा कि अचानक सड़क पर चलते हुए कोई कुत्ता आपके पीछे आने लगता है और या फिर कोई बिल्ली आपके घर के अंदर या बाहर अपना बसेरा बना लेते हैं। कई बार हम इन छोटी-छोटी घटनाओं को इत्तेफाक समझकर टाल देते हैं। लेकिन ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण में इसे रूहानी संकेत माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि अचानक किसी जानवर का हमारे जीवन में आना किस बात का संकेत देता है।
क्या यह पिछले जन्म का कोई अधूरा रिश्ता है?
कार्मिक थ्योरी के अनुसार, कुछ ऐसी आत्माएं जो अलग-अलग योनियों में अपनी किसी अधूरी इच्छा या अपने अधूरे रिश्ते को पूरा करने के लिए इधर-उधर भटकती रहती हैं। यह तब होता है जब हमें अपने किसी प्यारे का प्यार न मिला हो या किसी का कर्ज देना बाकी हो। अगर किसी जानवर को देखकर आपको ऐसा लगे कि आप उसे पहले से जानते हैं या फिर उससे बहुत गहरा लगाव हो जाएं, तो समझ लें कि उनका आपके साथ पिछले जन्म का कोई रिश्ता है।

ज्योतिषीय ग्रहों का संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर जानवर किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। उनका अचानक मिलना बताता है कि आपका कौन सा ग्रह सक्रिय हो रहा है। माना जाता है कि जब हमारे जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आने लगते हैं जैसे- बीमारी, कठिन दौर या बड़े फैसलों के वक्त, तब कोई न कोई जानवर हमारे जीवन में आते हैं। जब कोई जानवर हमारे जीवन में आते हैं, तो हमारे जीवन में चल रहे ग्रह-नक्षत्रों का बुरे प्रभाव कम होने लगते हैं। कई बार कुछ जानवर हमारे पास इसलिए आते हैं क्योंकि वे हमारे स्पिरिट गाइड होते हैं। वे हमें किसी बड़ी दुर्घटना से बचाने या गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ