ट्रंप के दावों को नेतन्याहू ने दिखाया ठेंगाः इजराइल ने लेबनान पर बरसाए ड्रोन, 8 लोगों की मौत

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 07:19 PM

lebanon eight people die in israeli drone strikes

दक्षिणी लेबनान में इजराइली ड्रोन हमलों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक डेंटिस्ट और उसके दो बच्चे शामिल हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि इजराइल और हिजबुल्ला तनाव कम करने पर सहमत हो गए...

International Desk: दक्षिणी लेबनान में मंगलवार को इजराइल के ड्रोन हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति और उसका पुत्र व पुत्री शामिल हैं। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि इजराइल और हिजबुल्ला तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं। इजराइल ने सोमवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला करने की धमकी दी, जिससे लेबनान की राजधानी में दहशत फैल गई और हजारों लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने लगे। जवाब में हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल पर कई रॉकेट दागे। इसके बाद ट्रंप ने इजराल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और मध्यस्थों के जरिये लेबनानी उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा। उन्होंने घोषणा की कि "बेरुत में कोई सेना नहीं भेजी जाएगी।"

 

लेबनान की सरकारी 'नेशनल न्यूज एजेंसी' ने मंगलवार को प्रसारित खबर में कहा कि इजराइली ड्रोन ने मरजायौन कस्बे को नबातीयेह शहर से जोड़ने वाली सड़क पर खड़ी एक कार पर निशाना साधा, जिससे ईसाई बहुल शहर कलाया के रहने वाले एक डेंटिस्ट जेम्स कैरम और उनके पुत्र व पुत्री की मौत हो गई। लेबनानी सेना ने कहा कि नबातीयेह के बाहर हुए एक अन्य ड्रोन हमले में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। 'नेशनल न्यूज एजेंसी' की खबर के मुताबिक, जिबचित गांव में हुए ड्रोन हमले में एक पौधशाला में काम करने वाले दो सीरियाई नागरिक मारे गए, जबकि पास के ही तोल गांव पर हुए एक अन्य हमले में दो लोगों की जान चली गई। तीसरा हमला हारूफ गांव के पास एक कार पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

खबर के अनुसार, सोमवार को इजराइल की ओर से मारवानियेह गांव में किए गए हवाई हमले में छह लोग मारे गए। हिजबुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उसके लड़ाकों ने इजराइल सीमा से लगभग सात किलोमीटर दूर हदाथा गांव में घुसने की कोशिश कर रहे इजराइली सैनिकों पर टैंक-रोधी मिसाइल दागीं। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि उत्तरी इजराइल के कई इलाकों में हवाई हमलों के प्रति आगाह करने वाले सायरन बजे। बयान में कहा गया कि दक्षिणी लेबनान में जिस क्षेत्र में इजराइली सैनिक अभियान चला रहे हैं, वहां "एक ठिकाने पर हवाई हमले की खबर है", हालांकि उसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिका की मध्यस्थता में अप्रैल में संघर्ष-विराम समझौते पर सहमति बनने के बावजूद इजराइल और हिजबुल्ला लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!