Stock Market Astrology : कर्क में शुक्र,बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बाजार में रहेगा उतार चढ़ाव

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 09:40 AM

stock market astrology

एस्ट्रो साइकल में 21 जून को मंगल ने राशि बदल ली है और मंगल अब वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि बुध 22 जून को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि में आ जाएंगे।

Stock Market Astrology : एस्ट्रो साइकल में 21 जून को मंगल ने राशि बदल ली है और मंगल अब वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि बुध 22 जून को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि में आ जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन राशि में बानी सूर्य और बुध की युति टूट जाएगी और कर्क राशि में गुरु,शुक्र और बुध का त्रिग्रही योग बन जाएगा। इसके साथ ही 22 जून को सूर्य आर्द्र नक्षत्र में गोचर करेंगे। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में उतार चढ़ाव वाली है लेकिन बाजार में ज्यादा गिरावट की गुंजाईश नहीं है। इस सप्ताह 26 जून को मोहर्रम की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहेंगे और बाजार में 4 दिन ही कारोबार होगा।

22 जून को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा सूर्य के उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे और चन्द्रमा का नक्षत्र सब लार्ड शुक्र रहने के कारण बाजार की ओपनिंग पॉजिटिव रह सकती है। इसके बाद 10 बजकर 21 मिनट पर चन्द्रमा अपने हस्ता नक्षत्र में आएंगे यहीं से बाजार का ट्रेंड सेट होगा और बाजार यहां से जो दिशा पकड़ेगा उसी दिशा में चलेगा। इसी बीच 12 बजकर 31 मिनट पर सूर्य भी आर्द्र नक्षत्र में गोचर करेगा इस दौरान भी बाजार में विशेष हलचल देखने को मिल सकती है लिहाजा पहले हाफ के दौरान बाजार में संभल कर कारोबार करना जरूरी है। इस दौरान बेवरेज कंपनियों, शिपिंग,फार्मा, पोर्ट्स आदि सैक्टर्स से जुडी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

23 जून को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा हस्ता नक्षत्र के चौथे चरण में कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध की राशि में चन्द्रमा के गोचर के चलते बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रह सकती है लेकिन 11 बजकर 53 मिनट पर चन्द्रमा मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और इस दौरान हमें ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिलेगा हालांकि बाजार फिर कंसोलिडेट करेगा और ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।  इस दिन हमें मैटल,डिफेन्स और कॉपर से जुडी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। इस दिन सुबह 09 बजकर 22 मिनट से लेकर 10 बजकर 28 मिनट को बुध की होरा और दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से लेकर 01 बजकर 47 मिनट तक गुरु की होरा बाजार के लिए शुभ है।

24 जून को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत सामन्य रह सकती है और बाजार कंसोलिडेशन के मूड में रह सकता है। इस बीच  दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर चन्द्रमा राहु के स्वाति नक्षत्र में आएंगे और यह समय बाजार के लिए अहम रहेंगें यहां बाजार का मूड बदलेगा और ट्रेंड बदल सकता है लिहाजा इस समय के इर्द गिर्द अपनी पोजीशन का ध्यान रखें। इस दिन हमें डिफेन्स के अलावा एयरलाइंस,लिकर और फार्मा व कैमिकल सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। सुबह 09 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक गुरु की होरा और दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक बुध की होरा का समय बाजार के लिए शुभ रह सकता है। 

25 जून को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा राहु के स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे और तुला राशि में रहेंगे। राहु के नक्षत्र के कारण विदेशी प्रभाव से बाजार की ओपनिंग अस्थिर रह सकती है लिहाजा जल्दबाजी में बाजार में पोजीशन लेने से बचना चाहिए। सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर चन्द्रमा स्वाति नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे और यहां बाजार ज्यादा अस्थिर रहेगा लिहाजा चन्द्रमा के नक्षत्र गोचर के बाद ही बाजार में किसी प्रकार की पोजीशन बनाने की रणनीति होनी चाहिए।इस दौरान हमें तंबाकू,लिकर,फार्मा ,एयरलाइंस कंपनियों से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 35 मिनट तक बुध की होरा और दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से 02 बजकर 54मिनट तक गुरु की होरा बाजार के लिए अच्छी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!