Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Jul, 2026 09:50 AM

एस्ट्रो साइकल में 15 जुलाई को गुरु कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे जबकि 16 जुलाई को शुक्र पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे इसके साथ ही 16 जुलाई रात को सूर्य का गोचर कर्क राशि में होगा। सूर्य का कर्क राशि में गोचर बाजार के लिहा से अच्छा है।
Stock market prediction : एस्ट्रो साइकल में 15 जुलाई को गुरु कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे जबकि 16 जुलाई को शुक्र पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे इसके साथ ही 16 जुलाई रात को सूर्य का गोचर कर्क राशि में होगा। सूर्य का कर्क राशि में गोचर बाजार के लिहा से अच्छा है। चन्द्रमा इस सप्ताह मिथुन,कर्क और सिंह राशि में गोचर करेगा। लिहाजा बाजार उतर चढ़ाव के साथ दायरे में बना रह सकता है।
13 जलाई को चन्द्रमा आर्द्र नक्षत्र में मिथुन राशि में गोचर करेगा और सूर्य और बुध के साथ त्रिग्रही योग में रहेगा। बुध इस समय वक्री भी है और अस्त भी है। द्विस्वभाव राशि में बना यह त्रिग्रही योग बाजार में ऊपर और नीचे दोनों तरफ के मूव दे सकता है लिहाजा कोई भी पोजीशन जल्दबाजी में न बनाएं। चन्द्रमा सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर आर्द्र नक्षत्र के दुसरे चरण में आएंगे यह समय बाजार के लिहाज से अहम है और इस समय के इर्द गिर्द बाजार का ट्रेंड सेट हो जाएगा कोई भी पोजीशन इस समय के इर्द गिर्द ही बनानी चाहिए। इस दिन फार्मा,लिकर,तंबाकू से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
14 जुलाई को अमावस्या है और अमावस्या के दिन भावनाएं ऊफान पर होती हैं इस दिन हमें बड़े मूव देखने को मिलेंगे और यह दिन हफ्ते का निर्णायक दिन रहेगा। सूर्य, बुध और चन्द्रमा गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे जबकि सूर्य, गुरु और शनि का सब लार्ड शुक्र रहेगा ,बाजार की ओपनिंग अस्थिरता के साथ हो सकती है लिहाजा कोई भी पोजीशन ओपनिंग पर बनाने से बचना चाहिए। दोपहर करीब 1 बजकर 28 मिनट पर चन्द्रमा पुनर्वसु के तीसरे चरण में गोचर करेंगे यह समय बाजार के ट्रेंड को बदलने वाला हो सकता है। इस दिन बैंकिंग और एन.बी.एफ.सी. के अलावा वित्तीय कंपनियों के शयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है
15 जुलाई को चन्द्रमा शनि के पुष्य नक्षत्र में कर्क राशि में गोचर करेंगे। गुरु, बुध और चन्द्रमा इस दिन अस्त स्थिति में रहेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत इस दिन भी अस्थिरता के साथ ही होगी। सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और इस समय के इर्द गिर्द बाजार का ट्रेंड सेट हो सकता है। इस दिन इस समय के इर्द गिर्द पोजीशन बनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इस दिन हमें मेटल,इंफ़्रा और मशीनरी से संबंधित शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है बाजार का रुझान इस दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा
16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने का प्रभाव 17 जुलाई को बाजार पर देखने को मिल सकता है।
17 जुलाई को चन्द्रमा केतु के मघा नक्षत्र में सिंह रहस्य में केतु और शुक्र के साथ गोचर करेंगे और मंगल के दृष्टि प्रभाव में रहेंगे लोहाजा बाजार की ओपनिंग अस्थिर होने के बावजूद बाजार संभलता हुआ नजर आएगा। 12 बजकर 49 मिनट के बाद चन्द्रमा के मघा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करने के बाद बाजार का ट्रेंड बदल सकता है और दूसर हाफ में बाजार की स्थिति बेहतर हो सकती है लिहाजा इस समय के इर्द गिर्द अपनी पोजीशन पर खास ध्यान रखें। इस दिन आई टी और कम्युनिकेशन सकते के अलावा मेटल और सरकारी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ