Kundli Tv- मंदिर में एक साथ विराजमान है 4 देवियां, भरती हैं सुनी गोद

Edited By Updated: 22 Jul, 2018 12:54 PM

tapeshwari temple

उत्तरप्रदेश के कानपुर में शिवला नामक स्थान पर तपेश्वरी माता का मंदिर स्थित हैं। इस मंदिर की एक खास बात है कि यहां 4 देवियों की एक साथ पूजा की जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन महिलाओं की गोद सूनी होती है, वो यहां ,सच्चे मन से कुछ मांगते हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari


उत्तरप्रदेश के कानपुर में शिवला नामक स्थान पर तपेश्वरी माता का मंदिर स्थित है। इस मंदिर की एक खास बात है कि यहां 4 देवियों की एक साथ पूजा की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन महिलाओं की गोद सूनी होती है, वो यहां सच्चे मन से कुछ मांगे तो उनकी मुराद जल्दी पूरी हो जाती है। उसके बाद महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आती हैं और उनके मुंडन यहीं करवाती हैं। 

मंदिर का इतिहास
मां तपेश्वरी देवी का मंदिर रामायणकाल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि माता सीता ने यहां तप किया था। लव-कुश के मुंडन और कनछेदन का शुभ कार्य भी यहीं किया गया था। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि माता सीता बिठूर से आकर इस मंदिर में तप करती थीं। यहां पर एक मठ भी है जो माता सीता के नाम से जाना जाता है।

PunjabKesari
पौराणिक कथा
प्राचीन समय में मां सीता कानपुर के बिठूर कस्बे में ठहरी थीं। भगवान राम को पाने के लिए उन्होंने इसी जगह तप किया और बाद में इस स्थान का नाम 'तपेश्वरी मंदिर' विख्यात हुआ था। लव और कुश का जन्म भी यहीं हुआ था। इसलिए मंदिर के पुजारियों का कहना है कि जिन दंपतियों को संतान सुख नहीं मिल पाता वे यहां आकर चारों देवियों के दर पर माथा टेकते हैं। मां की कृपा से जल्दी उनको संतान की प्राप्ति होती है और बाद में वह विधि-विधान से अपने बच्चों के मुंडन और कनछेदन करवाते हैं।

PunjabKesari


इस मंदिर में चार देवियां कमला, विमला, सरस्वती और मां सीता विद्यमान हैं। नवरात्रि के दिनों में माता के दरबार में काफी भीड़ देखने को मिलती हैं। दूर-दूर से भक्त गण यहां माता के दर्शनों के लिए आते हैं। 

आपको पता है, शनि को देखना क्यों है मना (देखें VIDEO)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!