Tarot Card Rashifal (30th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jun, 2021 09:08 AM

tarot card rashifal

मेष: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा। 
उपाय: मेढे को दलिया डालें।

वृष: उन्नति का अवसर है। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। 
उपाय: गाय को रोटी डालें।

मिथुन: भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होने के साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होगा। स्वास्थ में सुधार होगा। संतान सुख मिलेगा। 
उपाय: अशोका ट्री लगाएं।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। धन संचय में वृद्धि होगी। 
उपाय: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह: जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। 
उपाय: काला नमक गऊ को डालें।

कन्या: व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अस्पतालों के चक्कर लगेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। 
उपाय: हरा धनिया दान करें।

तुला: आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी के प्रलोभन में पैसे का नुकसान हो सकता हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। 
उपाय: बैल की सेवा करें।

वृश्चिक: कार्य विस्तार के योग हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे में अधिकारी से विवाद हो सकता है। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। 
उपाय: सूखे मेवे का दान करें।

धनु: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा के चलते तनाव महसूस करेंगे। 
उपाय: लाल मौली हाथ में बांधे।

मकर: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आज आप का विरोध करेंगे।
उपाय: शनि देव को भुने चने चढ़ाएं।

कुंभ: वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लगता दिख रहा है। मांगलिक खर्च संभव हैं। 
उपाय: भुरी गाय की सेवा करें।

मीन: आज अचानक धन प्राप्त हो सकता है। उचित होगा व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आपकी बारी आने वाली है, तैयारी में जुट जाएं। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!