Tarot Card Rashifal (20th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 20 Sep, 2021 08:30 AM

tarot card rashifal

मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने के बीच धन लाभ भी होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने के बीच धन लाभ भी होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।
शुभ अंक: 3

वृषभ : किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।
शुभ अंक: 4

मिथुन : निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। ध्यान रखें आपकी एक गलती से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 8

कर्क : कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍ध्यान रहे कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।
शुभ अंक: 9

सिंह : परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्म सम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें।
शुभ अंक: 1

कन्या: अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें।
शुभ अंक: 8

तुला : आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। पारिवारिक क्लेश होगा।
शुभ अंक: 3

वृश्चिक : आज पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन का व्यवसाय करने वालों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 5
 
धनु: व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर में पूछ-परख रहेगी। अपने आपको संभाले संगती बदलें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।
शुभ अंक: 4

मकर: समय अनुकूल नहीं है। कारोबार में मंदी की वजह परेशानी का कारण बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान के बीच चिंता और तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी।
शुभ अंक: 6

कुंभ: आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए दोस्त बनने के साथ ही परिवार में चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। जल्दबाजी में हानि होने की संभावना है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 7

मीन : राजकीय बाधा दूर होगी। आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
शुभ अंक: 9

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!