Tarot Card Rashifal (27th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 27 Sep, 2021 07:31 AM

tarot card rashifal

मेष: निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय: ब्राह्मण को दक्षिणा दें।

वृषभ: शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। लेकिन साथ ही भविष्य की चिंता भी रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
उपाय: रोटी किसी डोम को दान करें।

मिथुन: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है।
उपाय : महिला मित्र को रुमाल भेंट करें।

कर्क: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। रिश्ते पहले से भी मधुर होंगे।
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

सिंह: धन के प्रति सर्तक रहें। निवेश में जोखिम न उठाएं। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। भाई-बहन से जुड़ी समस्या बनी रहेगी।
उपाय: कुबेर जी का चित्र घर में लगाएं।

कन्या: आर्थिक पक्ष में मजबूती आने के बीच निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी।
उपाय: धार्मिक स्थान पर सफाई करें।

तुला : व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा। बिना सोचे काम न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद सम्भव है। व्यापारिक कार्य योजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा।
उपाय: दूध का दान करें।

वृश्चिक : सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।
उपाय: श्रीराधाकृष्ण के मंदिर जाएं।

धनु: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव है। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में पैसा भी खर्च होगा। आय से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
उपाय: मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाएं।

मकर: राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। घर में साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें। धन की आवक ठीक रहेगी।
उपाय: घर में कबाड़ न रखें।

कुंभ: काम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें।
उपाय: शिव मंदिर जाएं।

मीन: जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।
उपाय: खीर का दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!