Tarot Card Rashifal (16th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 01:19 AM

tarot card rashifal

मेष-  आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। संपत्ति से जुड़ा विवाद

मेष- आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। संपत्ति से जुड़ा विवाद भी हल होता हुआ नजर आएगा। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। कानूनी मामलों को हल करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी।

मिथुन- आज अपने जीवन से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। पड़ोसियों के साथ बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगा।

कर्क-  आज का दिन आपकी क्रियाशीलता को दर्शाता है। कामकाजी क्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयास सराहे जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या बातचीत में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार और दोस्तों के साथ बिताए गए समय से मन को शांति मिलेगी। अपने खानपान पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें।

सिंह-  आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। छात्र अपने जीवन में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।  प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम करते हैं उन्हें मनचाहा लाभ मिलेगा। सेहत में चल रही दिक्कत भी दूर हो जाएगी।

कन्या-  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पिता जी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर के कामों को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें।

तुला- कार्यक्षेत्र में आज इस राशि के जातकों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। अपनी इनकम में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। जो लोग व्यापार करते हैं  उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवा वर्ग नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें।

वृश्चिक-  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। साथी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांस हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में स्नेह और समझदारी देखने को मिलेगी। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। कामकाजी जीवन में भी आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। सेहत के प्रति सजग रहें और आराम करने का समय निकालें।

मकर-  मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

कुंभ- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोई भी नया काम करने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। युवाओं के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।

मीन- आज आय में वृद्धि होगी। छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशान करेंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आपके बने-बनाए काम ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से खराब हो जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!