Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Dec, 2021 08:53 AM

मेष: आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों
मेष: आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। किस्मत का साथ आर्थिक लाभ दिलायेगा।
वृष: पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे अच्छा महसूस होगा। माता की सेहत का खास ख्याल रखें।
मिथुन: पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा।
कर्क: बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज वर्कलोड कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बूढ़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।
सिंह: आज दिन सामान्य रहेगा। किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी आपका साथ देंगे।
कन्या: छात्र अपने करियर को लेकर कोई नई योजना बनाएंगे। बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला पक्ष में होगा। राजनीति में प्रवेश के लिए उत्तम समय है।
तुला: आज कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक: नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। कोई अच्छी राय मिलेगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। धन की आवक शुरू होगी।
धनु: आज मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से खास बात होगी। आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
मकर: साथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। अपने कार्यों में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, किसी नए खिलौने की मांग करेंगे। घर की ज़रूरतें पूरी होंगी।
कुंभ: आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई–बहन से फोन पर बात होगी, जिससे अच्छा फील होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगे।
मीन: आज पिता का सहयोग साथ बना रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। किसी नई रचना की शुरूआत भी करेंगे।
नीलम
8847472411