Tarot Card Rashifal (17th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 17 Jan, 2022 09:14 AM

tarot card rashifal

मेष: आज कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आसपास चहल-पहल बनी रहेगी।

वृष: आज एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

कर्क: जो लोग बेरोजगार हैं, आज उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। व्यापार में धीमी गति से तरक्की होगी। पहले से तय प्रोग्राम टल सकता है।

सिंह: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। पारिवारिक जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे बखूबी निभाएंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ

कन्या: ऑफिस में शुरू किये हुए कार्यों को आज समय से पहले ही पूरा कर लेंगे ǀ व्यापारियों को आज धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट आपको कोई अच्छा सा उपहार देंगे।

तुला: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं तो कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। आज सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी।

वृश्चिक: आज किसी मित्र के सहयोग से प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। आज आप पैसों का लेन-देन ध्यान पूर्वक करें।

धनु: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासिल होगी। आपको लेन-देन के मामलों में दूरी बनाए रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी-जुकाम होने की संभावना है।

मकर: आज धन की चिंता बनी रहेगी। खर्चा भी अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे।

मीन: छात्रों को आज पढ़ाई पर कॉन्सन्ट्रेट करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर्स का स्पोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तो के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

नीलम
8847472411

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!