Tarot Card Rashifal (28th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 28 Mar, 2022 08:22 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों को जीवनसाथी के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों को जीवनसाथी के साथ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। 

वृष: ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से नराजगी हो सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ जायेगा। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। धन के रास्ते खुलेंगे।

मिथुन: आज अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। सावधान रहने की जरूरत है। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा।

कर्क: जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। 

सिंह: ऑफिस में बॉस आपसे खुश रहेंगे। अगर नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। दुश्मन दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ायेंगे। 

कन्या: आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श लेना अच्छा रहेगा। लवमेट साथी से किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में चल रही टेंशन समाप्त हो जायेगी। 

वृश्चिक: कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन अच्छे दामों में बिक जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए टहलना फायदेमंद साबित होगा।

मकर: आज आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

कुंभ: आज का दिन अच्छा रहेगा। ट्रैवल्स एजेंसी वाले लोगों का कारोबार बढ़िया रहेगा। अचानक से कहीं धन लाभ हो सकता है। किसी करीबी से फोन पर काफी देर तक बात होगी।

मीन: आज घर पर ही परिवार वालों के साथ एंजॉय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा,  पेंटिंग सबको पसंद आएगी। बाहर का जंक फूड खाने से बचें, सेहत अच्छी रहेगी।

नीलम
8847472411

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!