Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Feb, 2023 05:48 AM
मेष- आज व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। कार्यक्षेत्र में उचित तरीके से काम करेंगे। छात्रों के परीक्षा के नतीजे उनके मन के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। कार्यक्षेत्र में उचित तरीके से काम करेंगे। छात्रों के परीक्षा के नतीजे उनके मन के मुताबिक आएंगे। परिवार में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें, समस्या उत्पन्न हो सकती है।
वृष- आज नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब को बदलने का प्रयास करेंगे। नए बिजनेस को स्टार्ट करने का प्लान बनाएंगे। युवा वर्ग बड़े लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। परिवार में शांति भरा माहौल रहेगा। पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए होम्योपैथी का सहारा लेंगे।
मिथुन- आज काम से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग मुनाफे को पाकर बहुत प्रसन्न होंगे। युवा अपने लक्ष्य के बहुत ही करीब पहुंच जाएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखी रहेगा। ज्यादा तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है।
कर्क- आज कोई खास कार्य अथवा समस्या हल होने वाली है। व्यवसाय में कुछ भरोसेमंद पार्टियों से नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो काफी लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में काम को प्रैक्टिकल तरीके से करने का प्रयास करें। बिजनेस में कोई भी फैसले को लागू करने का प्लान स्थगित कर दें। जीवनसाथी के साथ किसी भी मसले को बैठकर सुलझाएं। नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी।
कन्या- आज मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी मन के मुताबिक काम करेंगे। व्यापार में लाभ होने के आसार हैं। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का प्रोग्राम बनाएंगे। माता-पिता का साथ और प्यार मिलेगा। काम के साथ व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ता हुआ नजर आएगा। संतान से करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। आपका गुस्सैल स्वभाव रिश्तों को खराब कर सकता है। बदलते मौसम की वजह से शरीर में सुस्ती हावी रहेगी।
वृश्चिक- आज आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए व्यापार में जी जान लगा देंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ उचित ताल-मेल बना रहेगा। छात्रों की पढ़ाई को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। रिश्तों के बाच पैसा आने से स्थिति बिगड़ सकती है। प्रदूषण से दूर रहें।
धनु- आज पुरानी बातों को भूल कर नई ऊर्जा के साथ काम करने की कोशिश करेंगे। दैनिक जीवन में राहत मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का काम करने में मन नहीं लगेगा। घर पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।
मकर- आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक मामलों में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।। खरीदारी करते समय बजट का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा।
कुंभ- आज करियर में आगे बढ़ने का मौका प्राप्त होगा। किसी पुरानी बात को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से खुश रहेंगे। ज्यादा काम की वजह से सिर दर्द रहेगा।
मीन- आज का दिन मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। घर में किसी खास सदस्य की उपलब्धि से जश्न जैसा माहौल रहेगा। रुपए-पैसे का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी, धोखाधड़ी होने की सम्भावना है। पैर दर्द की समस्या में राहत मिलेगी।