Tarot Card Rashifal (19th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2023 07:37 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति के कार्य में लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हुए नजर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति के कार्य में लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हुए नजर आएंगे। घर-में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ- कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जॉब में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। कानूनी विवादों का निपटारा होने की संभावना है। काम के साथ-साथ परिवार के लोगों के लिए भी उचित समय निकालने में कामयाब होंगे। माता के हाथों के बने स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मिथुन- व्यापार कर रहे लोगों के काम में पहले से उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कानूनी विवादों से राहत मिलेगी।

कर्क-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सामाजिक काम कर रहे लोगों का दिन व्यस्त रहने वाला है। किसी करीबी के यहां से कोई बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। घर में अचानक मेहमानों का आगमन होगा। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। पुराने दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी मिलेगी।

कन्या- कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनचाही इच्छा पूरी होने की संभावना है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या सुलझने से खुद में बदलाव महसूस करेंगे।
 
तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। दूसरों की आलोचना, निंदा करने से दूर रहें। परिवार के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। घर का साज- सजावट का सामान लेने में फालतू खर्च होगा।

वृश्चिक- अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करेंगे। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी के मामले में पड़ने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

धनु- आज अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
 व्यापारिक निर्णय लेने में देरी न करें। माता-पिता के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। कोई भी वाहन चलाते समय सावधानी का ख्याल रखें।

मकर- व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। कानूनी विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पिता के साथ व्यापार के विषय में मतभेद होने की संभावना है। ज्यादा काम के दबाव से सिर दर्द हो सकता है।
   
कुम्भ- आज नौकरीपेशा लोगों को सैलरी मिलने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर मन दुखी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस राशि के बच्चे मौज- मस्ती में अपना समय बिताएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।आलस्य को त्याग कर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। कानूनी बाधा दूर होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने काम के प्रति लापरवाही न करें। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!