Tarot Card Rashifal (30th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 30 Jun, 2024 07:20 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम करने का मौका मिलेगा। बुद्धि से किया गया काम छात्रों को जल्द ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम करने का मौका मिलेगा। बुद्धि से किया गया काम छात्रों को जल्द ही सफलता प्रदान करेगा। युवाओं को काम करने के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

वृष- आज घर के सदस्यों के साथ बैठकर किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी जॉब मिलने की सम्भावना है। रिश्तेदारों के साथ अपनी खुशियों को सांझा करेंगे। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी, ध्यान रखें।

मिथुन- आज नौकरीपेशा वालों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा।  व्यावसायिक गतिविधियों आपके अनुरूप चलेंगी। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। भाई-बहनों के साथ नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई देंगी।

कर्क- आज पैतृक संपति से जुड़ा चल रहा  विवाद भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा। युवाओं को अपनी बात मनवाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कोई नाम सीखने का प्रयास करेंगे।

सिंह- आज अपनी जिम्मेदारियों को कल पर न छोड़ें। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्य कर के मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। व्यापार में सोच से ज्यादा मेहनतका फल मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रही अनबन ठीक होती हुई दिखाई देगी।

कन्या- आज बहुत दिनों बाद पुराने रिश्तेदारों के साथ मिलना होगा। ऑफिस में आपकी योग्यता अनुसार ही आपको काम मिलेगा। दिखावे के चक्कर में ज्यादा धन खर्च कर बैठेंगे। व्यापारियों  का कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है।

तुला-  आज का दिन आप के लिए बहुत ही मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम गति पकडेंगे। घर के बड़ों की सलाह मशवरे पर गौर करें, भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत में गड़बड़ी बहुत ही परेशान कर सकती है।

वृश्चिक-  आज योग्यता के बल पर समाज में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों से उपहार मिलने की संभावना है।

धनु-   आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।

मकर- आज का दिन बहुत ही मजेदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को करियर में बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुम्भ- आज न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। लंबे समय से चल रहा क़ानूनी विवाद भी हल हो जाएगा।  वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मीन-  कोई बड़ा कार्य शुरू करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। युवा मौज-मस्ती के चक्कर में जरूरी काम करने में असमर्थ रहेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां से सुखद खबर मिलने की संभावना है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!